फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Father accused of burning the dead body after killing the daughter sent to jail

आन की खातिर बेटी की हत्या कर शव बिटौड़े में फूंकने का आरोपी पिता जेल भेजा

Mon, 12 Sep 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Father accused of burning the dead body after killing the daughter sent to jail
झिंझाना थाना क्षेत्र के नया गांव में शुक्रवार रात आन की खातिर दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र शामली शामला गांव के मजरे नया गांव में आन की खातिर पुत्री की हत्या कर शव बिटौड़े में फूंकने वाले पिता का पुलिस ने चालान कर दिया। पुलिस ने थाने के चौकीदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
नया गांव में नाले की पटरी पर शनिवार सुबह भंवर सिंह के जले हुए बिटौड़े में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई थी। इस पर एसपी अभिषेक झा, एएसपी ओपी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने जले हुए बिटौड़े के चारों तरफ सीमांकन कर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया था। कंकाल के अवशेषों को एकत्र कर जांच के लिए भेज दिया था। अवशेषों से चूड़ी व कंगन भी मिला। जिससे कंकाल महिला का होने की आशंका जताई गई थी। इसके बाद पुलिस ने ऑनर किलिंग के पहलू पर जांच शुरू की तो पता चला कि गांव के ही प्रमोद की बेटी का अजय कश्यप पुत्र राजवीर से प्रेम प्रसंग था। पुलिस के अनुसार वह अजय के साथ चली गई थी। लौटने पर परिजनों ने उसके अजय से मिलने पर रोक लगाई परंतु वह नहीं मानी। जिस पर पिता प्रमोद ने उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद शव बिटौड़े में जला दिया।
विज्ञापन

अकेले वारदात को अंजाम देना मुश्किल
पुलिस के मुताबिक प्रमोद ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी पुत्री का गला दबाकर हत्या की तथा शव को बिटौड़े में रखकर जला दिया। आबादी से बिटौड़ा काफी दूर है। ऐसे में अकेले व्यक्ति द्वारा इस तरह वारदात को अंजाम देना मुश्किल लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी आन की खातिर ली जा चुकी है जान
सितंबर 2019 में युवती की पिता, भाई और बहनोई ने हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था।
अगस्त 2019 भाजपा नेता रोहित मलिक की प्रेमिका के पिता और चाचा ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
नवंबर 2017 में मुंडेट कलां गांव में युवती की उसके परिजनों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।
जुलाई 2016 में जलालाबाद क्षेत्र के चंदेनामाल गांव में किसान ने अपने पुत्र के साथ मिलकर पुत्री और उसके प्रेमी की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed