फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fate of 988 candidates will be decided today

Shamli News: 988 प्रत्याशियों की किस्मत का आज होगा फैसला

Sat, 13 May 2023 01:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Fate of 988 candidates will be decided today
- जिले में तीन स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। निकाय चुनाव मैदान में उतरे 988 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से शहर में नवीन मंडी परिसर, कैराना में पब्लिक इंटर कॉलेज और झिंझाना के राष्ट्रीय शिक्षा सदन में मतगणना होगी। मतगणना पूरी होने में करीब 10 घंटे का समय लग सकता है। वार्डों के नतीजे करीब एक से डेढ़ घंटे में जारी हो सकते हैं। प्रशासन की ओर से मतगणना की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
निकाय चुनाव में कुल 65.02 प्रतिशत मतदान हुआ था। 10 निकायों में अध्यक्ष पद के 10 पदों के लिए 105 और सभासद पद के 173 पदों के लिए 883 प्रत्याशी चुनाव लड़े थे। सभी निकायों में अध्यक्ष पद के लिए 98 और सभासद पद के लिए 97 सहित 195 मेज मतगणना में लगाई गई है। शामली नगर पालिका के लिए 55, कैराना नगर पालिका के लिए 46, कांधला नगर पालिका के लिए 18 मेज मतदान में लगाई गई हैं। थानाभवन नगर पंचायत के लिए 20, जलालाबाद के लिए 16, एलम के लिए 8, बनत के लिए 10, ऊन के लिए छह, झिंझाना के लिए 10 और गढ़ीपुख्ता के लिए 6 मेज लगाई गई हैं।
विज्ञापन

इन निकायों की यहां होगी मतगणना
शामली नवीन मंडी परिसर- नगर पालिका शामली, नगर पंचायत थानाभवन, बनत, जलालाबाद, एलम।
पब्लिक इंटर कॉलेज, कैराना- कैराना और कांधला नगर पालिका।
राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, झिंझाना- नगर पंचायत झिंझाना, गढ़ीपुख्ता और ऊन।
तीन नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पर 35 प्रत्याशी

जिले में शामली, कैराना और कांधला नगर पालिका हैं। जिनमें शामली में 9, कैराना में 15 और कांधला में 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा नगर पंचायत थानाभवन में 12, जलालाबाद में 5, गढ़ीपुख्ता में 9, एलम में 9, बनत में 10, ऊन में 12, झिंझाना में 16 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो भाजपा और दो निर्दलीय प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित

वार्ड सदस्य पद पर चार प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शामली नगर पालिका में एक और कांधला में तीन प्रत्याशी ऐसे हैं। शामली नगर पालिका में वार्ड-5 से भाजपा प्रत्याशी राजीव गोयल निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। कांधला में वार्ड-13 से निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद जुनेद, वार्ड-18 से निर्दलीय प्रत्याशी वसीला और वार्ड-24 से भाजपा प्रत्याशी ट्विंकल र्निविरोध निर्वाचित हुए हैं। जिन्हें शनिवार को मतगणना के दौरान जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
निकायवार मतगणना मेजों की स्थिति


निकाय कुल वार्ड मतदेय स्थल अध्यक्ष (मेज) सभासद (मेज) कुल मेज
शामली 25 109 28 27 55

कैराना 28 89 23 23 46
कांधला 25 42 09 09 18


थानाभवन 17 38 10 10 20



जलालाबाद 15 30 08 08 16



एलम 12 13 04 04 08



बनत 14 17 05 05 10



ऊन 12 14 03 03 06



झिंझाना 14 21 05 05 10



गढ़ीपुख्ता 11 11 03 03 06

कुल 173 384 98 97 195
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed