{"_id":"5f32e78c8ebc3e3cce36e798","slug":"fasting-sweets-on-sri-krishna-janmashtami-shopping-for-fruits-shamli-news-mrt4958161124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तरफ गूंजी बधाई, नंद घर जन्में कन्हाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर तरफ गूंजी बधाई, नंद घर जन्में कन्हाई
विज्ञापन
अंबुज भारद्वाज, बामनौली।
- फोटो : SHAMLI
हर तरफ गूंजी बधाई, नंद के घर जन्में कन्हैया
कान्हा के जन्म पर घरों में की गई पूजा, झुलाया गया पालना
लड्डू गोपाल को लगाया गया माखन-मिश्री का भोग
फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जन्माष्टमी पर जिले भर में श्रीकृष्ण जन्म की धूम रही। घर-घर बधाई गीत गाए गए। लड्डू गोपाल का पंचामृत से अभिषेक किया गया और फिर नए वस्त्रों से सजाया गया। पूजा-पाठ कर कान्हा को माखन मिश्री का भोग लगाया गया। कई स्थानों पर राधा-कृष्ण के रूप में बच्चों को सजाया गया। उन्हें देखने के लिए मोहल्ले के लोग पहुंचे। घरों और मंदिरों में रात में चंद्रदर्शन के बाद पूजा-अर्चना कर लड्डू गोपाल को भोग लगाकर व्रत का परायण किया गया।
कोरोना संकट के चलते इस बार मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी पर बड़े स्तर पर झांकियां नहीं सजाई गईं, लेकिन घरों में कृष्ण जन्मोत्सव की खूब धूम रही। कई दिनों से लड्डू गोपाल के लिए खरीदारी चल रही थी, जो कि मंगलवार को भी जारी रही। इसके बाद घर-घर में कान्हा को सजाया गया। पंचामृत से अभिषेक कर नए वस्त्र पहनाए गए। नए मुकुट और पालने में नंद गोपाल का रूप निखर आया। मोहल्ला कृष्णपुरी में रौनक और कनक राधा-कृष्ण का रूप धरे थे। उन्हें देखने के लिए मोहल्लेवासी जुटे रहे। घर-घर में कान्हा को भोग लगाने के लिए मिष्ठान तैयार किए गए। रात में चंद्रदर्शन के बाद अर्घ्य देकर कान्हा को भोग लगाया गया। इसके बाद दिन भर के व्रत का परायण किया गया। मंदिरों का सजाने का काम दो दिन से चल रहा था। मंगलवार को शाम होते ही सत्यनारायण मंदिर, बलभद्र मंदिर, शिव मूर्ति एवं हनुमान धाम की छटा निखर आई। मंदिरों में श्रद्धालुओं को आने की अनुमति नहीं थी। केवल पुजारियों ने ही पूजा-पाठ कर बाल गोपाल को भोग लगाया।
बुधवार को भी रहेगी धूम
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम बुधवार को भी रहेगी। इस बार यह त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। कुछ श्रद्धालुओं ने मंगलवार को व्रत रखा तो कुछ बुधवार को व्रत रखेंगे। दो दिन तक पूरा जिला श्याम के रंग में रंगा रहेगा।

अक्षज भारद्वाज, बामनौली।- फोटो : SHAMLI

अवध चौहान, जगनपुर, शामली।- फोटो : SHAMLI

शिवांश, नौकुआं रोड शामली।- फोटो : SHAMLI

अर्निक भार्गव, रेलपार शामली- फोटो : SHAMLI

आरव जैन, शिवगंज मंडी शामली।- फोटो : SHAMLI

शिवराज, भैंसवाल।- फोटो : SHAMLI

शकिवांशी, शामली।- फोटो : SHAMLI

जिक्कू, कादरगढ़।- फोटो : SHAMLI

अर्थ, ढिंढाली।- फोटो : SHAMLI

पार्थ, ढिंढाली।- फोटो : SHAMLI

राधा वेश में सजी अमीषी अग्रवाल, शिवगंज मंडी।- फोटो : SHAMLI

शामली घर पर श्री कृष्णजन्मष्टमी पर सजाये गये कान्हा- फोटो : SHAMLI

ामली घर पर श्री कृष्णजन्मष्टमी पर सजाये गये कान्हा- फोटो : SHAMLI

शामली श्री कृष्णजन्मष्टमी पर कान्हा पालने की खरिदारी करती महिला- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन