फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers will take out tractor rally on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर किसान निकालेंगे ट्रैक्टर रैली

Sun, 14 Aug 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers will take out tractor rally on Independence Day
शामली। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का मुआवजा बढ़ाने को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना 17वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल शनिवार को भी किसानों के मनोरंजन के लिए देहाती रागिनी का कार्यक्रम चलता रहा।
विज्ञापन

गठवाला खाप हसनपुर थांबे के चौधरी बाबा महिपाल सिंह, गठवाला खाप के अध्यक्ष बाबा चरण सिंह लिसाढ़, धर्मवीर निर्वाल, जगबीर फौजी कुरमाली किसानों को समर्थन देने पहुंचे। किसानों ने धरना स्थल पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मनाने को लेकर चर्चा की। जिसमें तय हुआ कि सुबह ध्वजारोहण के बाद ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही किसानों ने एक बार फिर दोहराया कि जब तक एक प्रोजेक्ट एक रेट नहीं मिल जाता तब तक धरना निरंतर चलता रहेगा। किसान अपनी भूमि पर कब्जा नहीं देंगे। किसानों ने खाली पड़ी खेतों में फसल की बुवाई कर दी है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने यह भी कहा कि प्रशासन आरोप लगा रहा है कि किसानों ने पैसा उठा लिया फिर भी धरना दे रहे हैं। इस पर किसानों ने कहा कि पैसा उठाया है 2013 के भाव का और धरना दे रहे हैं। 2022 का भाव लेने के लिए 24 तारीख को महापंचायत होगी। जिसमें मुख्य वक्ता भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत होंगे। पंचायत की तैयारी पर भी चर्चा हुई। सभी ने दोहराया कि महापंचायत ऐतिहासिक होगी और इस आंदोलन के लिए बड़ा निर्णय 24 तारीख की महापंचायत में लिया जाएगा। धरने की अध्यक्षता चौधरी वेद सिंह करौदा हाथी ने की और संचालन विदेश मलिक ने किया। सभा को मुख्य रूप से चौधरी भोपाल सिंह, परमाल सिंह, जगबीर फौजी, ठाकुर वीर सिंह, राव इकबाल, विजेंद्र सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर जा रहे किसान की बाइक पुलिस ने रोकी, हंगामा
धरना स्थल पर जा रहे किसान बिलाल व फरहान निवासी हसनपुर जलालाबाद की बाइक बंतीखेड़ा चौकी पर पुलिस ने रोक ली। किसान ने इसकी सूचना धरने पर मौजूद किसानों को दे दी। जिस पर किसान चौकी पर पहुंच गए और हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने किसान को छोड़ दिया। किसानों ने पुलिस को चेताया कि धरने पर जा रहे किसी भी किसान का वाहन पुलिस ने रोका तो वह चौकी पर जाम लगा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed