फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers will protest at DM office on August 9

डीएम कार्यालय पर नौ अगस्त को प्रदर्शन करेंगे किसान

Wed, 04 Aug 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Farmers will protest at DM office on August 9
बाबारी में आयोजित पंचायत में बोलते वक्ता - फोटो : SHAMLI
बाबरी। दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर हाईवे के निर्माण को लेकर शामली जिले के 22 गांवों के किसानों की दिल्ली-देहरादून संघर्ष समिति द्वारा गांव बाबरी में पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में समिति ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली से देहरादून कॉरिडोर हाईवे के निर्माण में किसानों को उचित मुआवजा व अंडरपास जैसी समस्याओं को लेकर शामली जिले के 22 गांवों के किसानों द्वारा संघर्ष समिति बनाई गई है। संघर्ष समिति द्वारा बुधवार को गांव बाबरी में प्रह्लाद सिंह के फार्म हाउस पर किसानों की पंचायत हुई। पंचायत में वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि समिति के सदस्य अपने-अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से दो दिनों में संपर्क कर समस्याओं से अवगत कराएंगे। इसके बाद सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

समिति का कहना है कि 26 जुलाई को डीएम कार्यालय पर मुआवजे की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया था, जिसमें एक सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अध्यक्षता ठाकुर बीर सिंह ने किया और संचालन समिति के सचिव विदेश मलिक ने किया। मौके पर जिला पंचायत सदस्य रंधावा मलिक, योगेंद्र प्रधान, सत्यपाल, प्रमोद, बिजेंद्र, प्रह्लाद सिंह, सुरेंद्र सिंह, इस्लामशाह, जबर सिंह, मनोज, अमित आदि किसान मौजूद रहे।

बाबारी में आयोजित पंचायत में  भाग लेते किसान

बाबारी में आयोजित पंचायत में भाग लेते किसान- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed