फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers will focus on the problem of law and order

किसानों की समस्या और कानून व्यवस्था पर रहेगा फोकस

Fri, 04 Nov 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 04 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Farmers will focus on the problem of law and order
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान सात नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह कैराना में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका फोकस किसानों की समस्या और कानून व्यवस्था रहेगा।
विज्ञापन


कैराना पलायन प्रकरण भी कानून व्यवस्था से ही जुड़ा मुद्दा है। केंद्रीय गृहमंत्री का ऑफिशियल कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया है, जिसके चलते पुलिस प्रशासन भी व्यवस्था दुरुस्त कराने में जुट गया है। वहीं, परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपाई जुटे हुए हैं। जगह जगह मीटिंग की गई, तो शहर में डोर टू डोर जाकर व्यापारियों से जनसंपर्क किया गया। 
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सात नवंबर को प्राइवेट हेलीकॉप्टर से कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। वहां से कार द्वारा विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज में पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। सरकारी कार्यक्रम जारी होने के बाद शुक्रवार को जिलाधिकारी सुजीत कुमार और पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने कैराना पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। हेलीपैड और जनसभा स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, माना जा रहा है कि जनसभा के दौरान यूं तो प्रदेश की सपा सरकार राजनाथ सिंह के निशाने पर रहेगी, साथ ही किसानों की समस्याएं और कानून व्यवस्था भी अहम मुद्दा होगा, जिस पर राजनाथ सिंह भाषण देंगे। गौरतलब है कि कैराना पलायन प्रकरण भी कैराना क्षेत्र में बढ़ते अपराध और खराब कानून व्यवस्था के कारण ही मुद्दा बना था। लिहाजा पलायन प्रकरण भी राजनाथ सिंह के भाषण में शामिल हो सकता है। इसके अलावा भी कई मुद्दे वहां उठेंगे।

 मीटिंगों का दौर, डोर-टू-डोर जनसंपर्क 

भाजपा की परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता मेहनत में जुट गए। दोपहर में भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पवन तरार की अध्यक्षता में मीटिंग हुई, जिसमें भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने परिवर्तन यात्रा की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी मेहनत करने का आह्वान किया।

वहीं, दोपहर में उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के आफिस पर व्यापारियों के साथ मीटिंग कर परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं, दोपहर बाद रेलवे रोड पर भाजपा नेता प्रसन्न चौधरी के आफिस पर व्यापारियों की बैठक की। इसके बाद शहर के विभिन्न बाजारों में डोर टू डोर जाकर व्यापारियों से आह्वान किया कि व्यापारी विरोधी प्रदेश की सपा सरकार को उखाड़ने के लिए सभी व्यापारी एकजुट हो जाएं और भाजपा को मजबूत कर प्रदेश में परिवर्तन लाएं।

इस दौरान प्रसन्न चौधरी, डाक्टर मनोज चौधरी, डाक्टर मनोज शर्मा, राजेश मलिक, विशेष सरोहा, पुनीत द्विवेदी, अभय तोमर, अजय बंसल, राकेश गर्ग, सतबीर वर्मा, आनंद पुंडीर, सचिन जैन, मोहित जैन, राजकुमार बालियान, तरुण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


ऊन क्षेत्र के किसान देंगे ज्ञापन 
सात नवंबर को कैराना में पहुंचने पर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को ऊन क्षेत्र के किसानों का प्रतिनिधि मंडल भी मुलाकात करेगा। कैराना सांसद हुकुम सिंह ने बताया कि किसान परेशान हैं, चीनी मिल भुगतान नहीं कर रही हैं। प्रदेश सरकार भी किसानों का उत्पीड़न कर रही है, जिसके चलते किसान अपनी पीड़ा केंद्रीय गृहमंत्री के सामने रखेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed