फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers will be able to insure crop as per their wish

किसान अपनी इच्छानुसार फसल का बीमा करा सकेंगे

Sat, 04 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to insure crop as per their wish
शामली। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसान अपनी इच्छा के अनुसार अब फसलों का बीमा करा सकेंगे। पहले केसीसी लेने वाले किसानों के लिए फसल बीमा कराना अनिवार्य था, और किसानों के खाते से फसल बीमा का प्रीमियम निर्धारित समय से कट जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जो किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेना चाहेंगे उन्हें ही इस योजना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉक्टर हरीशंकर ने बताया कि सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुरू की, लेकिन प्रीमियम कटने के बावजूद भी ज्यादातर किसानों को बीमा का लाभ नहीं मिलता था। जिसके कारण किसानों ने पिछले कई वर्षों से स्वेच्छानुसार फसल बीमा किए जाने की मांग शासन से करते आ रहे थे। जिसे ध्यान में रखते हुए शासन ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को स्वैच्छिक कर दिया है। जो किसान इस योजना से बाहर जाना चाहते है वह 24 जुलाई 2020 से पूर्व अपनी बैक शाखा को तक लिखित रूप से अवश्य अवगत करा दे, अन्यथा फसल बीमा कर दिया जाएगा। प्रीमियम की धनराशि काट ली जाएगी। गैर ऋणी किसान सीएससी, बैंक, एजेंट व बीमा पोर्टल के माध्यम से स्वयं बीमा कर करा सकते है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 में खरीफ में अधिसूचित फसल हेतु जैसे धान पर कुल बीमित धनराशि का 2.00 प्रतिशत, रबी में अधिसूचित फसल हेतु जैसे गेहूं, सरसों पर कुल बीमित धनराशि का 1.5 प्रतिशत, बागवानी फसलों हेतु कुल बीमित धनराशि का 5.00 प्रतिशत प्रीमियम देय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed