{"_id":"64691cc8fef3510e730ad474","slug":"farmers-warned-of-agitation-for-non-payment-of-sugarcane-shamli-news-c-26-1-smrt1046-3217-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गन्ना भुगतान न होने पर किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गन्ना भुगतान न होने पर किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
- थानाभवन मिल ने 20 नंबवर तक का ही किया भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। बजाज शुगर मिल थानाभवन द्वारा बकाया गन्ना भुगतान न किए जाने से किसान परेशान व आक्रोशित है। बार-बार गन्ना भुगतान की मांग करने पर भी मिल द्वारा केवल आश्वासन दिया जाता है।
भाकियू भानु गुट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शक्ति सिंह ने मिल अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान शीघ्र किया जाए, नहीं तो संगठन बडा आंदोलन करेगा। बजाज शुगर मिल थानाभवन ने इस सत्र में 127 लाख 24 हजार क्विंटल गन्ना पेराई किया है, जिसका भुगतान लगभग 440 करोड 41 लाख 71 हजार रुपये है। मिल ने अभी तक 20 नवंबर तक का ही भुगतान किया है। भुगतान मे देरी को लेकर भाकियू के जिलाध्यक्ष कविंद्र मलिक के नेतृत्व में शुक्रवार को मिल गेट पर धरना प्रर्दशन कर विरोध किया था। मिल के जीएम केन के आश्वासन पर धरना समाप्त हो गया था।
इस संबंध में जीएम केन लेखपाल सिंह ने बताया मिल अभी तक 80 करोड़ 72 लाख 16 हजार रुपये का भुगतान कर चुकी है। रोजाना बिकने वाली चीनी का भुगतान गन्ना समिति के खातों में भेजा जा रहा है। साथ ही साथ लगभग आठ करोड़ रुपये का भुगतान किसानों ने मिल से चीनी लेकर कर लिया है। मिल गन्ना समिति को प्रतिदिन बिकी चीनी का भुगतान भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो तीन दिन में 30 नवंबर तक भुगतान हो जाएगा। उन्होंने बताया बजाज शुगर मिल का सरकार पर विद्युत सप्लाई का 1365 करोड़ रुपये बकाया है सरकार से भुगतान मिलते ही यह रकम भी किसानों के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
उधर, किसान ठाकुर राजू सिंह, मंडल उपाध्यक्ष भाकियू ओमपाल सिंह, जिला महासचिव भाकियू सुशील मलिक, सतपाल सैनी, दुष्यंत राणा आदि ने कहा कि उन्हें गन्ने का भुगतान चाहिए। बच्चों की पढ़ाई, घर गृहस्थी, शादी, परिवार का लालन पालन के लिए समय पर भुगतान न मिला तो मिल पर आंदोलन किया जाएगा। उधर भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शक्ति सिंह ने बताया जितना गन्ना मिल में डाला गया उतनी रकम का तैयार माल शीरा, चीनी, खोई, मिल में नहीं है। इस वर्ष के गन्ने की पेराई कर चीनी बेच कर पिछले साल के बकाए का भुगतान किया है। किसानों को अपने गन्ने का भुगतान समय पर मिल को देना होगा। संगठन इसके लिए किसान हित में शीघ्र बडा़ कदम उठाएगा।