फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers uprooted electricity meters from 56 tube wells

किसानों ने 56 नलकूपों से उखाड़े विद्युत मीटर

Wed, 25 May 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers uprooted electricity meters from 56 tube wells
गंगेरू बिजलीघर पर किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान। - फोटो : SHAMLI
किसानों ने 56 नलकूपों से उखाड़े विद्युत मीटर
विज्ञापन

शामली। किसानों ने विद्युत मीटर लगाए जाने का विरोध करते हुए 56 नलकूपों से मीटर उखाड़ लिए। भाकियू ने गंगेरू बिजलीघर पर भाकियू पंचायत करके नलकूपों पर मीटर न लगने देने का एलान कर दिया। चार घंटे चली पंचायत में अधिकारियों को भी अपने बीच बैठाए रखा। इस दौरान उखाड़े गए 56 मीटर बिजलीघर में जमा करा दिए।
गंगेरू बिजलीघर पर किसानों ने सुबह दस बजे धरना शुरू किया। इस दौरान पहुंचे एसडीओ सौरभ कांबोज व टेक्नीशियन रजत को अपने बीच में बैठा लिया। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व किसानों को मुफ्त बिजली देने का एलान किया था। लेकिन सरकार बनते ही अपने वादे से भाजपा मुकर गई। किसानों को बर्बाद करने की मानसिकता के चलते नलकूपों पर जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं। गरीब किसान बिल अदा नहीं कर पाएंगे और उनके कनेक्शन काटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि चीनी मिलें किसानों के करोड़ों रुपये दबाए बैठीं हैं। सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जबकि गरीब किसान का कनेक्शन बकाया बिल के चलते काटा जा रहा है।
विज्ञापन

चेतावनी दी गई कि किसानों के नलकूपों पर जबरन विद्युत मीटर लगाए गए तो भाकियू उग्र आंदोलन करेगी। सभी मीटर उखाड़कर विद्युत निगम के कार्यालयों में जमा कर देंगे। इस दौरान 56 किसानों ने अपने मीटर बिजलीघर पर जमा करा दिए। पंचायत में तहसील अध्यक्ष ब्रह्मपाल नाला, ब्लॉक अध्यक्ष कांधला पप्पू पंवार भारसी, जिला उपाध्यक्ष संजीव राठी, न्याय पंचायत अध्यक्ष पुष्पेंद्र मान, तनवीर जंग, मांगेराम कुर्तान, शामली नगर अध्यक्ष योगेंद्र पंवार, मुख्तियान हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी जमा कराए गए हैं मीटर
जिले में नलकूपों पर मीटर लगाने का विरोध थम नहीं रहा है। इससे पूर्व भी जिजौला में 44 किसानों ने मीटर जमा कराए थे। जबकि चौसाना में करीब 40 किसानों ने अपने मीटर बिजलीघर पर अधिकारियों को सौंपे थे।

गंगेरू बिजलीघर पर नलकूप से उखाड़े गए मीटर जमा करने के लिए लगी किसानों की कतार।

गंगेरू बिजलीघर पर नलकूप से उखाड़े गए मीटर जमा करने के लिए लगी किसानों की कतार।- फोटो : SHAMLI

गंगेरू बिजलीघर पर जमा कराए गए नलकूपों से उखाड़े गए मीटर।

गंगेरू बिजलीघर पर जमा कराए गए नलकूपों से उखाड़े गए मीटर।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed