{"_id":"6750b122168c2526480a5aa5","slug":"farmers-uproar-at-the-purchasing-center-in-pelkha-due-to-non-payment-of-sugarcane-shamli-news-c-26-1-sal1002-132865-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गन्ना भुगतान नहीं होने पर पेलखा में क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गन्ना भुगतान नहीं होने पर पेलखा में क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा
Thu, 05 Dec 2024 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव पेलखा में गन्ना क्रय केंद्र पर धरने पर बैठे किसान । संवाद
गढ़ीपुख्ता। गांव पेलखा स्थित ऊन मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने पिछले साल का बकाया गन्ना भुगतान न होने के विरोध में हंगामा-प्रदर्शन किया। किसानों ने क्रय केंद्र के तौल को बंद कर लोडर ऑपरेटर और ट्रक चालकों को बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाकर शांत किया। गन्ना क्रय केंद्र के जोन इंचार्ज ने किसानों को जल्द ही पूर्ण भुगतान का आश्वासन दिय। इसके बाद तौल शुरू हुई।
बुधवार सुबह करीब 10 बजे गांव पेलखा में स्थित ऊन मिल के क्रय केंद्र पर गांव के किसानों ने हंगामा करते हुए तौल बंद करा दी। क्रय केंद्र से गन्ना लेकर जाने वाले ट्रकों के ड्राइवर और गन्ने के लोडर ऑपरेटर को बंधक बना लिया। किसान ऊन मिल द्वारा पिछले साल का बकाया गन्ना भुगतान करने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए।
क्रय केंद्र जोन इंचार्ज धर्मेंद्र राठी ने किसानों को बताया ऊन समिति का पूर्ण भुगतान पहले ही कर दिया गया था। जबकि पेलखा गांव के किसान शामली समिति में आते हैं तो उनका गन्ना भुगतान पांच दिसंबर से आना शुरू हो जाएगा और जल्द ही सभी किसानों का पूर्ण भुगतान कर दिया जाएगा। जीएम केन कुलदीप सिंह ने किसानों को जल्द ही पूर्ण भुगतान करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद ही तौल शुरू हुई।
विज्ञापन
बोले किसान
किसान विनोद का कहना है मिल का नया सत्र शुरू हुए एक महीना बीत चुका है,जबकि ऊन मिल ने पिछले साल का भी पूर्ण भुगतान नहीं किया है। किसान देवेंद्र का कहना है ऊन मिल ने अभी तक पिछले वर्ष का सात फरवरी तक कर गन्ना भुगतान किया है। जबकि ऊन समिति का मिल ने पूर्ण भुगतान कर दिया है और शामली समिति का अभी तक पिछला भुगतान रुका हुआ है, जिससे किसानों को अपने रोजमर्रा की जरूरत का सामान खरीदने के लिए समस्या होती है। किसान राजीव, संजय शर्मा का कहना है क्रय केंद्र पर तभी गन्ना डाला जाएगा जब किसानों को नगद भुगतान किया जाएगा।