फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers strike ends after assurance

आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त

Sun, 13 Nov 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers strike ends after assurance
कैराना के झाडखेडी विद्युत उपकेंद्र पर एसएसओ को मीटर की लिस्ट देते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
आश्वासन के बाद किसानों का धरना समाप्त
विज्ञापन

कैराना। किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में झाड़खेड़ी विद्युत उपकेंद्र पर चल रहा भाकियू का धरना दूसरे दिन अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया। किसानों के नलकूपों से उखाड़े गए सभी 45 मीटर भी विद्युत विभाग ने जमा करा लिए।

किसानों की सहमति के बिना नलकूपों पर मीटर लगाने के विरोध में शनिवार को भाकियू कार्यकर्ताओं व किसानों ने 45 नलकूपों से मीटर उखाड़ दिए थे। इसके बाद भाकियू कार्यकर्ता और किसान झाड़खेड़ी विद्युत उपकेंद्र पर धरने पर बैठ गए थे। किसानों की मांग थी कि नलकूपों पर विद्युत मीटर लगाने का आदेश रद्द होना चाहिए। रविवार को दूसरे दिन भी विद्युत उपकेंद्र पर धरना जारी रहा। बाद में शाम को विद्युत उपकेंद्र के प्रभारी ने अधिशासी अभियंता से फोन पर वार्ता करने के बाद नलकूपों से उखाड़े गए सभी 45 मीटर बिजलीघर पर जमा करा दिए गए। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इस अवसर पर ब्रह्मपाल सिंह नाला, मनोज कुमार, पुष्कर सैनी, गय्यूर हसन, चौधरी मेहरदीन, अमजद पावटी कलां, शेर सिंह आदि मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता रविंद्र प्रकाश ने बताया कि दो दिन से बिजलीघर पर धरना दिया जा रहा था और विभाग ने मीटर जमा नहीं कराए। किसानों ने एसएसओ से बात की थी और मीटरों की सूची बनाकर बिजलीघर पर रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed