फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers strike continues even on Holi day

Shamli News: होली के दिन भी किसानों का धरना जारी

Tue, 07 Mar 2023 09:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 09:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers strike continues even on Holi day
- मंगलवार सुबह से ग्रामीणों ने अंडरपास पर दिया धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



जलालाबाद। मंगलवार को होली के दिन भी हसनपुर लुहारी गांव के किसानों का अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहा।

क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी के किसानों का आरोप है कि अधिकारियों ने अंडरपास की ऊंचाई को लगभग नौ फीट का किया है जो बहुत कम है। इस मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया था। मौके एक दिन पहले पहुंचे अधिकारियों ने किसानों के प्रदर्शन के बावजूद अंडरपास की ऊंचाई बढ़ाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद रविवार सुबह से ही गांव के लोगों ने अंडरपास पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। यह अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा।
ग्रामीणों ने अंडरपास की ऊंचाई बढ़ने तक धरना जारी रखने की चेतावनी जारी रखी। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार को दुल्हैंडी के दिन भी वह अपना धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकारी उनपर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। बताया कि यदि जिला प्रशासन के स्तर से भी उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह मुख्यमंत्री व पीएमओ को अपनी शिकायत भेजकर समस्या के समाधान की मांग करेंगे। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक अंडरपास की ऊंचाई नहीं बढ़ाई जाएगी। तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जल्द ही गांव की महिलाएं भी धरना प्रदर्शन में शामिल होंगी। धरना प्रदर्शन करने वालों में समाज सेवी संजय सैनी, आर्येश सैनी, राजकुमार सैनी, सुशील सैनी, सुरेंद्र सिंह, जोना कुमार, पुनीत, हरिओम, राजा सैनी, मुकेश, बाबूराम, नवीन कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed