फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers stopped work on Delhi-Dehradun highway, ruckus

Shamli News: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर किसानों ने काम रुकवाया, हंगामा

Fri, 06 Sep 2024 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 06 Sep 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers stopped work on Delhi-Dehradun highway, ruckus
भाजू में धरने पर बैठे किसान । संवाद
बाबरी (शामली)। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बृहस्पतिवार को निर्माण एजेंसी ने काम फिर से शुरू करा दिया। जिसका पता चलने पर किसान मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए हंगामा कर कार्य को रुकवा दिया। सूचना पर मुजफ्फरनगर से भाकियू नेता गौरव टिकैत और अन्य किसान भी पहुंचे। इंटरचेंज नहीं मिलने तक काम शुरू नहीं करने देने की चेतावनी किसानों ने दी। चेतावनी दी कि यदि काम शुरू किया गया तो मशीनों को आग लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

दरअसल, दोपहर करीब दो बजे निर्माण एजेंसी के कर्मचारी भाजू में पहुंचे और दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मिट्टी को जेसीबी की मदद से समतल करना शुरू कर दिया। पता चलने पर भाजू के ग्राम प्रधान बोबी कुमार, भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान और अन्य मौके पर पहुंचे और हंगामा करते हुए काम को रुकवा दिया। किसानों ने कहा कि भाजू में इंटरचेंज से आसपास क्षेत्र के 12 से अधिक किसानों को फायदा होगा मगर बार-बार मांग के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। निर्माण कंपनी और मौके पर पहुंचे एसडीएम विनय भदोरिया से किसानों की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

मामले की सूचना पाते ही भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत और मुजफ्फरनगर से काफी संख्या में किसान पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। गौरव ने कहा कि किसानों को सरकार हर तरह से परेशान कर रही है। तीन काले कानूनों को भी 13 माह के धरने के बाद ही वापस लिया गया था। यदि हाईवे पर इंटरचेंज नहीं दिया गया तो किसी भी सूरत में काम शुरू नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए चाहे कोई भी कुर्बानी क्यों न देनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक, कपिल खाटियान ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई, जो हाईवे पर कराए जा रहे काम पर ध्यान रखेगी। यदि काम शुरू कराया जाता है तो पांचों सदस्य किसानों को सूचना देंगे। एसडीएम ने इंटरचेंज देने की बात से साफ इनकार कर दिया। करीब तीन घंटे तक हंगामा चलता रहा। मगर कोई नतीजा नहीं निकल सका।
मौके पर योगेश शर्मा, दिनेश शर्मा, विनय राठी, सुशील तोमर, जहीर फारुखी, नरेश बालियान, उपेंद्र, प्रदीप कुमार, सोमपाल सिंह, सतपाल सिंह, कुलदीप, मेहरबान, विवेक मलिक आदि शामिल रहे।


मार्ग को खोदने का आरोप
किसानों का आरोप है कि किसान न आ सके, इसके लिए कंपनी के कर्मचारियों ने भाजू में पास में ही जा रहे एक मार्ग को जेसीबी से खोद दिया। जिसके कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों ने अपनी मौजूदगी में गड्ढे को जेसीबी से भरवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed