फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers stopped going to the fields due to panic of leopard

तेंदुए की दहशत से किसानों ने खेतों पर जाना छोड़ा

Sun, 07 Aug 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers stopped going to the fields due to panic of leopard
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। ग्राम जगनपुर के जंगल में तेंदुए की दहशत से किसानों ने खेतों पर जाना छोड़ दिया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने बैठक की। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को तलाश कर पकड़ने की मांग की। हालांकि वन विभाग की जांच के दौरान जंगल में मिले पदचिह्न कुत्ते के पाए गए हैं। तेंदुए की खबर को विभाग ने महज अफवाह बताया है।
गांव जगनपुर के जंगल में तेंदुए की सूचना तेजी के साथ फैल गई। जिस कारण किसानों के साथ ही आसपास के गांवों के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मामले की सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां टीम ने किसानों से जानकारी ली। इस दौरान खेतों में कुछ निशान दिखाए, जिनके तेंदुए के होने का दावा किया गया। इसकी वन विभाग ने गहनता के साथ जांच की तथा जंगल में तेंदुए की तलाश की गई। हालांकि सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को गांव जगनपुर में सामाजिक जन चेतना मंच के जिला महासचिव दीपक चौहान के आवास पर ग्रामीणों की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि तेंदुए की दहशत के चलते किसानों ने खेतों पर जाना छोड़ दिया है। उन्होंने वन विभाग से जंगलों में जाल बिछाकर तेंदुए की तलाश करके उसे पकड़ने की मांग की। बैठक में दीपक चौहान, सतीश चौहान, अभिनव चौहान, चौधरी सेठपाल, डॉ. सुरेश, धर्मपाल, सचिन, हरिओम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, वन विभाग के दरोगा आदित्य शर्मा ने बताया कि जगनपुर में तेंदुए की सूचना के चलते टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मौके पर दिखाए गए पदचिह्न कुत्ते के मिले हैं। जंगल में घंटों तलाश के बाद कहीं तेंदुआ नजर नहीं आया है। उन्होंने बताया कि तेंदुए की खबर अफवाह है। तेंदुए की कई फर्जी वीडियो भी वायरल कर लोगों में खौफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फिर भी विभागीय टीम गांव के जंगल में नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed