फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers staged strike regarding payment of sugarcane dues

Shamli News: बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों ने दिया धरना

Fri, 16 Feb 2024 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged strike regarding payment of sugarcane dues
शामली। पिछले सत्र के बकाया 214 करोड़ रुपये की मांग को लेकर किसानों ने शामली मिल परिसर में धरना दिया। सूचना पर चीनी मिल के यूनिट हेड प्रदीप सल्लार समेत चीनी मिल के जिम्मेदार अफसरों ने मौके पर पहुंचकर किसानाें से वार्ता की। अफसरों ने चीनी मिल मालिकों से जल्द ही किसानों की बैठक कराने का आश्वासन दिया। इसपर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

पिछले गन्ना सत्र 2022-23 का शामली चीनी मिल पर किसानों का 214.21 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया चल रहा है। बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों ने शामली चीनी मिल पर 95 दिन तक बेमियादी धरना दिया था। उस समय शामली मिल के मालिक रजत लाल, डीएम रविंद्र सिंह, एडीएम संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में किसानों की बैठक में नए सत्र में 14 दिन का बकाया गन्ना भुगतान करने और पिछले सत्र का भुगतान मिल के पेराई सत्र खत्म होने से पहले करने का आश्वासन दिया था। किसान एक माह से पिछले सत्र के बकाया गन्ना भुगतान की मांग कर रहे हैं, मगर उनकी सुनवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को किसान नेता संजीव शास्त्री लिलौन के नेतृत्व में किसानों ने शामली मिल के प्रशासनिक कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। मिल प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। शामली मिल के यूनिट हेड प्रदीप सल्लार, शामली मिल के गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, उपमहाप्रबंधक दीपक राणा धरना स्थल पर पहुंचे। मिल मालिक से वार्ता कराकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। धरने में संजीव शास्त्री, अरविंद, रविंद्र, अंकित, पंकज, महक सिंह, जितेंद्र सिंह, राजीव, आशीष, योगेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed