{"_id":"64c26a2f720008c676041051","slug":"farmers-should-take-advantage-of-farm-pond-scheme-for-water-conservation-dm-shamli-news-c-26-1-smrt1056-6458-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण के लिए खेत-तालाब योजना का लाभ उठाएं किसान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण के लिए खेत-तालाब योजना का लाभ उठाएं किसान : डीएम
विज्ञापन
- कलक्ट्रेट सभागार में शामली का जल शामली का कल थीम पर भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में शामली का जल, शामली का कल थीम पर भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने किसानों से जल संरक्षण को खेत तालाब योजना का लाभ उठाने की अपील की।
कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम रविंद्र सिंह ने जनपद, विकास खंड एवं न्याय पंचायत स्तरीय गोष्ठी के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। ताकि अधिक से अधिक किसान योजना से लाभान्वित हो सकें। वर्षा जल के संरक्षण एवं सुरक्षित उपयोग के लिए खेत-तालाब पर स्प्रिंकलर प्रणाली स्थापित करवाने के लिए निर्देशित किया। जिला कृषि अधिकारी/भूमि संरक्षण अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने भूमि एवं जल संरक्षण समिति को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के घटक पर ड्रॉप मोर क्रॉप उपघटक अदर इन्टरवेंशन के अंतर्गत वर्षा जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना के बारे में अवगत कराया।
बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए तीन खेत तालाबों जिसमें दो सामान्य जाति, एक अनुसूचित जाति का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। बताया कि किसान अंकुर कुमार ने परंपरागत गन्ने की खेती को छोड़कर खेत तालाब योजना में निर्मित तालाब में मत्स्य पालन के साथ फल, सब्जी एवं मधुमक्खी पालन कर रहा है। जिससे उनको गन्ने की खेती की अपेक्षा अधिक लाभ की प्राप्ति हुई।
विज्ञापन
डीएम रविंद्र सिंह द्वारा इस अभिनव प्रयोग की प्रशंसा की गई और निर्देशित किया गया कि इस प्रकार के कार्यों का प्रचार किया जाए। सीडीओ रंजीत सिंह द्वारा भी इस प्रकार की सफलता की कहानियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीडीओ रजत यादव, ब्लॉक प्रमुख पति शामली जयदेव मलिक, ब्लॉक प्रमुख ऊन रामपाल सिंह, केवीके प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी, उप कृषि निदेशक डॉ. शिव कुमार केसरी, जिला प्रबंधक अग्रणी बैंक उमाशंकर गर्ग, जिला उद्यान अधिकारी सतेंद्र पाल मान, सहायक अभियंता लघु सिंचाई राहुल कुमार, सहायक अभियंता यमुना सिंचाई अनेक सिंह आदि मौजूद रहे।