फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers should not burn straw and sugarcane leaves

किसान पराली और गन्ने की पत्ती ना जलाएं

Sat, 07 Nov 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers should not burn straw and sugarcane leaves
शामली। कृषि विभाग की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन पर जनपद स्तरीय गोष्ठी और किसान प्रदर्शनी में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि किसान पराली और गन्ने की पत्ती ना जलाएं। किसान पराली, पत्ती के समाधान हेतु कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे फार्म मशीनरी यंत्रों के माध्यम से समाधान कराएं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने दीप प्रज्वलित करके किया। उन्होंने कहा कि किसान पानी का दोहन न करें। सार्वजनिक स्थानों पर गोबर आदि का जमावड़ा ना करें। खेत में एक गड्ढा बनाकर उसमें गोबर डालें और उसका कंपोस्ट खाद के रूप में खेत में इस्तेमाल करें। किसानों से फसल चक्र अपनाने और तकनीकी विधि से खेती करने पर जोर दिया। उन्होंने तीन किसानों को फार्म मशीनरी की चाबी सौंपी।
विज्ञापन

25 किसानों को वेस्ट डी कंपोस्ट किट, 10 किसानों को ट्राइकोडरमा, पांच किसानों को सरसों मिनी किट उपलब्ध कराई गई। गोष्ठी में आईएआरआई पूसा नई दिल्ली के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. वाई वी सिंह ने माइक्रो बायोलॉजी डी कंपोजर द्वारा पूसा कैप्सूल पर किसानों के साथ चर्चा की। कहा कि पराली पत्ती जलाने से खेत के पोषक तत्व खत्म होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र शामली के वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक सहफसली खेती और गेहूं की अगेती-पछैती फसल के बारे में समझाया। मौके पर कृषि-पशुपालन, उद्यान विभाग द्वारा प्रदर्शनी आयोजित की गई। फसल अवशेष प्रबंधन के लिए कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी यशवंत सिंह, शामली कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी सतीश कुमार, उपनिदेशक कृषि शिवकुमार केसरी, जिला कृषि अधिकारी डाक्टर हरीशंकर सिंह, जिला कृषिरक्षा अधिकारी विकास कुमार, उपसंभागीय अधिकारी डाक्टर अमित कुमार आदि मौजूद रहे। भूमि संरक्षण अधिकारी नीरजा सिंह ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed