फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers should focus on other farming except sugarcane farming

Shamli News: गन्ने की खेती छोड़कर अन्य खेती की ओर किसान दें ध्यान

Thu, 08 Aug 2024 03:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 08 Aug 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Farmers should focus on other farming except sugarcane farming
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में जल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें किसानों को जल का महत्व बताते हुए गन्ने की खेती छोड़कर अन्य खेती की ओर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में ‘शामली का जल, शामली का कल’ थीम पर भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब योजना के बारे में अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद को कुल 3 खेत तालाबों, जिसमें 2 खेत तालाब सामान्य जाति एंव 1 तालाब अनुसूचित जाति का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु कुल 16 खेत तालाब, जिसमें 15 सामान्य जाति एंव 1 अनुसूचित जाति का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसका अनुमोदन जिला भूमि जल संरक्षण समिति द्वारा प्राप्त किया गया है। इसके पश्चात पंडित दीन दयाल किसान समृद्धि योजना के बारे में अवगत कराया गया। किसान अंकुर कुमार द्वारा गन्ने की खेती को छोड़कर खेत तालाब योजना के अंतर्गत र्निमित तालाब में मत्स्य पालन के साथ फल, सब्जी एवं मधुमक्खी पालन करने के बारे में अवगत कराया। इससे उनको गन्ने की खेती की अपेक्षा अधिक लाभ की प्राप्ति हो। सीडीओ विनय कुमार तिवारी द्वारा भी इस प्रकार की सफलता की कहानियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला विकास अधिकारी सत्यराम यादव, डॉक्टर संदीप चौधरी, उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार, जिला उद्यान अधिकारी सतेंद्र पाल मान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed