फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers should fight for their rights unitedly: Sher Singh Rana

एकजुट होकर अपने हक के लिए लड़ें किसान: शेर सिंह राणा

Fri, 12 Aug 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers should fight for their rights unitedly: Sher Singh Rana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबरी। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर बुटराड़ा में चल रहा धरना 16वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को किसानों ने देहाती रागिनी कार्यक्रम किया। प्रशासन के रवैये के विरोध करने के लिए पांच किसानों ने मुंडन कराया।
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर निर्माण के लिए जिले के 22 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। जिसमें करीब 2500 खसरे शामिल है। किसानों का आरोप है कि उन्हें दिया जा रहा मुआवजा 2013 के सर्किल रेट के आधार तय किया गया है। जिसके विरोध में 16 दिन से किसान धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को किसान चौधरी किरण पाल सिंह, जोगेंद्र सिंह, जगपाल सिंह, हवा सिंह, जयपाल सिंह ने धरना स्थल पर ही मुंडन कराते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए पूर्व थाना भवन के ब्लॉक प्रमुख शेर सिंह राणा ने कहा कि किसानों की मांग पूरी तरह से जायज है। सरकार को सर्किल रेट बढ़ाकर किसानों को मुआवजा देना चाहिए। निर्माण कार्य कर रही कंपनी को भी चेताया कि बिना किसानो की मांग पूरी होने तक खेतों में घुसने की कोशिश न करें। किसानों को दिल्ली में चौधरी राकेश टिकैत के आंसू याद दिलाते हुए कहा कि किसानों के आंसू व्यर्थ नहीं जाने देंगे। टीनू बाबरी, पूर्व योजना आयोग के चेयरमैन डॉ. सुधीर पंवार, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, सवित मलिक ने धरने को संबोधित करते हुए 24 अगस्त की महापंचायत को सफल बनाने में सभी से सहयोग की अपील की। इस दौरान योगेंद्र प्रधान, मनोज जावला, चंद्रवीर, राव इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुस नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
बाबरी। क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व नाबालिग किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष बाबरी ने बताया कि आरोपी कुलदीप पुत्र भोपाल निवासी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी अक्षय पुत्र लटूर की तलाश जारी है। संवाद

डीएम ने किया आदर्श शौचालय का उद्घाटन
बाबरी। क्षेत्र के गांव भिक्का माजरा में नवनिर्मित आदर्श शौचालय का शुक्रवार को डीएम जसजीत कौर, भाकियू अध्यक्ष राकेश टिकैत व बाबा श्याम सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद डीएम ने प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण कर अध्यापकों से बच्चों की ड्रेस, किताबों, खाने की जानकारी ली। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीर सिंह, ग्राम प्रधान धीरेंद्र मलिक, वीरसिंह मलिक, बॉबी बालियान, चमन सिंह चेयरमैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed