फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers reached collectorate when irrigation drains were damaged

Shamli News: सिंचाई नालियां क्षतिग्रस्त होने पर किसान पहुंचे कलक्ट्रेट

Tue, 24 Jan 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 24 Jan 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers reached collectorate when irrigation drains were damaged
शामली कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे किसान यूनियन के पदाधिकारी।
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास के किनारे किसानों की सिंचाई नालियों को क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में किसान यूनियन कार्यकर्ता सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर विशु राजा को सौंपा। जिसके बाद निर्माण एजेंसी के अफसरों व किसानों की बैठक हुई।
विज्ञापन

एसडीएम को दिए ज्ञापन में किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे का शामली बाईपास की जद में आ रहे बधेव, मुंडेट कलां, गोहरनी गांवों में किसानों की खेतों में आने जाने के रास्ते बंद हो गए हैं। नालियां क्षतिग्रस्त होने से खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों ने बाईपास के किनारे सर्विस लेन का निर्माण कराने की भी मांग की। बाद में एसडीएम विशु राजा की अध्यक्षता में किसानों और निर्माण एजेंसी के अफसर अजय चारण के साथ बैठक हुई। जिसमें किसानों ने समस्या के निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

एसडीएम सदर विशु राजा ने निर्माण एजेंसी के अफसरों को किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए नालियां का निर्माण कराने और बाईपास के किनारे बधेव, गोहरनी, मुंडेट कलां और शामली में सर्विस लेन बनाने के निर्देश दिए। बैठक में रामपाल शर्मा, जयपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, चौधरी सतपाल सिंह, रामकिशन, श्रीकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed