फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers protested against the installation of weighbridges

Shamli News: तोल कांटा लगाने का किसानों ने किया विरोध

Wed, 01 Nov 2023 06:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 01 Nov 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested against the installation of weighbridges
- जेसीबी के साथ गए कर्मचारियों को किसानों ने भगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। संपूर्ण गन्ना भुगतान न करने पर शामली मिल के मालिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों से किसान अभी नाराज है। बुधवार को गोहरपुर में किसानों ने खरीद केंद्र लगाने का विरोध किया। चीनी मिल कर्मचारियों और किसानों की नोकझोंक हुई। किसानों ने गोहरपुर का तोल केंद्र दूसरी चीनी मिल को आवंटित किए जाने की मांग की।
लखनऊ गन्ना आयुक्त की ओर से जारी किया खरीद केंद्र आदेश के मुताबिक बुधवार को शामली मिल के गन्ना विभाग के अधिकारी गोहरपुर गांव में तोल केंद्र लगाने के लिए पहुंचे। तोल केंद्र लगाने की सूचना पर राज्य गन्ना सेवा प्राधिकरण के सदस्य रविंद्र मलिक किसानों के साथ तोल केंद्र पर पहुंचे। गोहरपुर और नंगली जमालपुर और तलवा माजरा के किसानों ने तौल केंद्र गोहरपुर बी लगाने का विरोध किया। किसानों और मिल कर्मचारियों की नोक झोंक हुई।
विज्ञापन

चीनी मिल की ओर से लाई गई जेसीबी को गांव से बाहर निकाल दिया। किसान नेता रविंद्र मलिक ने कहा कि धरनारत किसानों की मांग के अनुरूप शामली चीनी मिल के द्वारा संपूर्ण गन्ना भुगतान होने और खाप चौधरियों के निर्णय के बाद चीनी मिल को चलने दिया जाएगा। किसानों ने डीएम रविंद्र सिंह से गोहरपुर बी तोल केंद्र को दूसरी चीनी मिल को दिए जाने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने वाले किसानों में लवली मलिक, अमित मलिक, नमित कुमार, सूरज मलिक, प्रदीप, संदीप राठी, ऋषिपाल मुखिया, पप्पू मुखिया, सोहनपाल, मनोज, हरेंद्र राठी, रामकिशन, रवि, पिंटू, यशवेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed