फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers protest at headquarters on three

तीन अगस्त के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की मांग

Sun, 31 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest at headquarters on three
कांधला। गांव ब्रह्मखेड़ा में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन की पंचायत हुई। इसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन मैनपाल चौहान ने उपस्थित किसानों से कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं के लिए तीन अगस्त को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान लंबे समय से जनपद की सभी शुगर मिलों से बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद शासन-प्रशासन मूकदर्शक बने हैं। ऐसे में किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उनका शोषण करने में विद्युत निगम भी कसर नहीं छोड़ रहा है। इन सभी समस्याओं को लेकर किसान एकजुट होकर जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचेंगे तथा सरकार के विरुद्ध धरने में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि किसान हक के लिए संघर्ष करेगा। पंचायत की अध्यक्षता सिताब सिंह चौधरी खंद्रावली ने की तथा संचालन विश्वास चौहान मीमला ने किया। इस दौरान मदन पाल सिंह, देशराज चौहान, पहल सिंह, सुनील, कुलदीप, बिल्लू, मोहकम अन्य सैकड़ों किसानों ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed