फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers' problems increased due to increase in temperature

Shamli News: तापमान बढ़ने से बढ़ी किसानों की परेशानी

Sat, 01 Feb 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 01 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers' problems increased due to increase in temperature
शामली। बढ़ते तापमान ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। गेहूं की पैदावार प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। कृषि वैज्ञानिक भी 20 प्रतिशत तक गेहूं की पैदावार प्रभावित होने की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

जनवरी में मौसम मार्च जैसा गर्म हो गया है। इस माह अधिकतम औसत तापमान 21 डिग्री तक रहता है। इस समय यह तापमान औसत से दो डिग्री अधिक तक चल रहा है। कई दिन से दोपहर में तेज धूप निकल रही है। इसका सबसे अधिक असर गेहूं की खेती पर माना जा रहा है। गेहूं की फसल के लिए 20 से 21 डिग्री तक तापमान ही उचित माना जाता है। जिले में गेहूं की खेती बड़े पैमाने पर होती है। करीब एक लाख किसान इसकी खेती से जुड़े हैं। आने वाले दिनों में मौसम विभाग तापमान में और भी वृद्धि की संभावना जता रहा है। ऐसे में किसान काफी परेशान हैं। गेहूं की फसल पर पड़ रहे प्रभाव से उनकी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

बोले किसान....
- गेहूं की फसल में अभी बाली बनना शुरू भी नहीं हुई है। तापमान बढ़ने से बाली बनने में दिक्कत आएगी। फसल की बढ़वार पर असर पड़ेगा। - सुरेश शर्मा, किसान
- गेहूं की फसल के लिए नमी की अधिक आवश्यकता होती है। तेज धूप व पारा बढ़ने से फसल पर असर पड़ रहा है। फसल की पैदावार प्रभावित होगी। -भोपाल मलिक, किसान
गेहूं की फसल के लिए इस समय जो मौसम चल रहा है वह ठीक नहीं है। फसल की ग्रोथ प्रभावित हो रही है। इससे दाना कमजोर रहने की संभावना है। यदि मौसम ऐसा ही बना रहा तो 20 प्रतिशत तक पैदावार प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉक्टर राजीव सिंह, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed