फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers' organizations united in the fight to save existence

अस्तित्व को बचाने की लड़ाई में एकजुट हुए किसान संगठन

Sun, 06 Dec 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers' organizations united in the fight to save existence
शामली में बैठक करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
शामली। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन की समन्वय समिति के आह्वान पर नए कृषि कानूनों के विरोध में आठ दिसंबर को प्रस्तावित भारत बंद के समर्थन में किसान संगठन और खाप चौधरी एकजुट हो गए। उन्होंने शामली समेत चार स्थानों पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

रविवार को नगरपालिका सभाकक्ष में किसान संगठनों और खाप चौधरियों की एक बैठक हुई। बैठक में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), भारतीय किसान यूनियन (भानु), किसान यूनियन, भारतीय किसान यूनियन (किसान सेना) के पदाधिकारी और खाप चौधरी सम्मलित हुए। बैठक में आठ दिसंबर को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर विचार विमर्श किया गया। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी अनिल मलिक ने कहा आज किसान के अस्तित्व बचाने की बात है। किसान अपनी गुटबाजी छोड़कर एकजुट होकर आंदोलन करें।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने कहा कि आठ दिसंबर के भारत बंद को लेकर व्यापारियों से भी अपील की जाएगी कि वह भी किसान संगठनों के साथ भारत बंद में सहयोग करें। किसान यूनियन के अध्यक्ष सवित मलिक और भाकियू (किसान सेना) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विक्रांत चौधरी ने कहा कि हम किसान हितों के लिए सभी किसान संगठनों के साथ रहेंगे। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ की जनपद शामली में गाड़ी वाला झिंझाना, थानाभवन में चरथावल स्टैंड, कांधला में दिल्ली रोड, शामली में गुरुद्वारा बाईपास को जाम किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी विभिन्न संगठनों को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह बहावड़ी ने की और संचालन संजीव राठी ने किया। मौके पर बाबा संजय कालखंडे, बत्तीसा खाप के बाबा सूरजमल के प्रतिनिधि देवराज पहलवान, निर्वाल खाप भारत के राजवीर सिंह, महताब चौधरी, वकील चौहान, ठाकुर शक्ति सिंह, अमित चिंटा, प्रमोद पटवारी, दीपक शर्मा, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

--
गुरुद्वारा तिराहे पर पूर्वाह्न 11 बजे से करेंगे चक्का जाम
शामली। रविवार को भाकियू की बैठक नगराध्यक्ष योगेंद्र पंवार के आवास पर हुई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए कृषि कानूनों के विरोध में आठ दिसंबर को भारत बंद के आह्वान के समर्थन में शामली में गुरुद्वारा तिराहा पर पूर्वाह्न 11 बजे से चक्का जाम किया जाएगा। बैठक में वक्ताओं ने सरकार ने नए कृषि कानूनों को काला कानून बताते हुए वापस लेने की मांग की गई। बैठक में जनपद के किसानों से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चक्का जाम कर किसान संगठनों को अपना समर्थन दे। बैठक में संजीव राठी, ओमवीर पटवारी, दीपक शर्मा, अजीत निर्वाल, योगेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।

शामली नगर पालिका  में बैठक करते खाप चौधरी

शामली नगर पालिका में बैठक करते खाप चौधरी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed