फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers of the district should be alert from grasshopper team

हवाओं में 150 किमी प्रतिदिन दूरी तय कर सकते हैं टिड्डी दल, किसान दल से रहे सर्तक

Tue, 14 Jul 2020 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Farmers of the district should be alert from grasshopper team
Locust attack - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के लखनऊ, बहराइच व बलरामपुर जिलों में टिड्डी दल के हमले के मद्देनजर जिले के कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क किया है। कृषि विभाग के अफसरों ने टिड्डी दल के जनपद शामली में हमला करने की संभावना बनी रहेगी।

विज्ञापन


हमले की दशा में सामूहिक रूप से अपने खेतों के चारों ओर धुआं करना, ढोल, डीजे, पटाखे या ट्रैक्टर का साइलेंसर उतारकर स्टार्ट रखते हुए ध्वनि उत्पन्न कर टिड्डी दल को खेतों पर बैठने से रोक सकते हैं।
विज्ञापन


जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास मलिक के मुताबिक प्रदेश में टिड्डी दल का हमला जिले के लखनऊ, बहराइच व बलरामपुर में हो गया है। टिड्डी दल हवाओं की दशा में 150 किमी प्रतिदिन दूरी तय कर सकते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिड्डी दल के कजले में शामली में हमला करने की संभावना बनी रहेगी। उन्होंने किसानों से अपील है कि टिड्डी दल के हमले की दशा में सामूहिक रूप से अपने खेतों के चारों ओर धुआं करना, ढोल, डीजे, पटाखे या ट्रैक्टर का साइलेंसर उतारकर स्टार्ट रखते हुए ध्वनि उत्पन्न कर टिड्डी दल को खेतों पर बैठने से रोक सकते है।

टिड्डी दल रात में जहां बैठता है, वहां भारी क्षति पहुंचाता है। उस स्थान पर रात्रि में ही रसायनों का छिड़काव कर ही टिड्डी दल को खत्म किया जा सकता है। सभी कृषकों से अनुरोध है कि जिनके पास ट्रैक्टर चालित स्प्रेयर है, वह अपने स्प्रेयर को तैयार रखे।

टिड्डी दल के हमले की दशा में जिसकी सूचना कृषि, विकास भवन, तहसील विभाग के कर्मचारियों अथवा व्हाट्सएप के कृषक ग्रुप के माध्यम से प्रसारित की जाएगी। आप अपने स्पेयर लेकर हमले के स्थान पर छिड़काव हेतु स्व: प्रेरणा से पहुंचने का प्रयास करे।

सामूहिक प्रयासों के बिना टिड्डी दल को रोकना कठिन है। टिड्डी नियंत्रण हेतु प्रस्तावित रसायन मैलाथियान 50 प्रतिशत, ईसी 2.5 लीटर ,लेम्डासायहेलौथ्रिन 5 प्रतिशत, 01 लीटर, क्लोरोपाइरीफॉस 20 प्रतिशत, 1.5 लीटर इमेडाक्लोप्रिड, 17.8 प्रतिशत 300 मिली मीटर में से कोई एक रसायन 700-800 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर छिड़काव करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed