फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers of Shamli have made many big demands including making Western UP a separate state and free electricity

UP: फिर उठी वेस्ट यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग, फ्री बिजली समेत बड़ी मांगों को लेकर निकाला पैदल मार्च

Thu, 26 Oct 2023 07:22 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Thu, 26 Oct 2023 07:22 PM IST
सार

UP News : फिर से पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग उठनी शुरू हो गई। किसानों ने हर महीने 200 यूनिट फ्री बिजली समेत इन बड़ी मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला।

विज्ञापन
Farmers of Shamli have made many big demands including making Western UP a separate state and free electricity
शामली में किसानों ने पैदल मार्च निकाला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग शुरू हो गई है। किसानों का बकाया गन्ना भुगतान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनाने, लोगों को 200 यूनिट फ्री बिजली देने समेत विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को किसान मजदूर भारतीय संगठन रजि. ने सहारनपुर तिराहे से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया।

विज्ञापन


इसके बाद डीएम और एडीएम के नहीं मिलने पर कलक्ट्रेट में सीएम के नाम एसडीएम और सीओ को ज्ञापन सौंपा। जल्द से जल्द मांगों को पूरा कराने की मांग की।

शामली में किसान मजदूर भारतीय संगठन रजि. के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंवार के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। सौंपे गए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनाया जाए। चुनाव के समय सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को खेत की ट्यूबवेल बिजली फ्री देने का वायदा किया था, जिसे पूरा किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी लोगों को 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाए। गन्ना पेराई सत्र से पहले गन्ने का मूल्य 410 रुपये घोषित किया जाए। गन्ना भुगतान 14 दिन में करना सुनिश्चित करें, सरकारी मिलने वाली सभी योजनाओं का लाभ सभी प्रदेशवासियों को मिले और बिचौलियों का दखल खत्म हो।

विज्ञापन

कहा कि बरसात अधिक होने के कारण आई आपदा में किसानों की फसलों का मुआवजा तत्काल दिलाया जाए। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी भी की। उधर, हंगामे की स्थिति के मद्देनजर पुलिस भी तैनात रही।

यह भी पढ़ें: UP: बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों को चुकानी होगी कीमत, पढ़िए! CM योगी के भाषण की 10 बड़ी बातें

ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पंवार, मास्टर जाहिद, जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा आशू चौधरी, इरफान, आसिफ चौधरी, अकरम चौहान, नरेंद्र सिंह चौहान, आमिर अली, रफीक अल्वी, अमजद चौधरी, इमरान चौधरी, कारी जुनैद, पवन कंसल, जावेद जंग, मुस्तकीम, साजिद आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed