फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers occupied the plant of the highway construction company

किसानों ने हाईवे निर्माण कंपनी के प्लांट पर किया कब्जा

Fri, 02 Sep 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers occupied the plant of the highway construction company
बाबरी हाईवे निर्माण कंपनी के प्लांट पर धरने के दौरान प्रोजक्ट मैनेजर से वार्ता करते भाकियू जिला? - फोटो : SHAMLI
किसानों ने हाईवे निर्माण कंपनी के प्लांट पर किया कब्जा
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर की भूमि का मुआवजा बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत किसानों ने बृहस्पतिवार को हाईवे निर्माण कंपनी के प्लांट पर कब्जा कर लिया। बुटराड़ा से धरना खत्म करके प्लांट में शुरू कर दिया। किसानों ने मांग पूरी होने तक प्लांट से कोई भी वाहन या मशीन न निकलने देने का एलान कर दिया। साढ़े तीन घंटे बाद एसडीएम विशु राजा ने पांच सितंबर तक हाईवे का निर्माण रोकने का आश्वासन दिया, जिस पर किसान वापस बुटराड़ा धरना स्थल पर लौट गए।
बुटराड़ा में 28 जुलाई से किसान संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना जारी था। बृहस्पतिवार दोपहर धरनारत किसान भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान के नेतृत्व में कैडी-बाबरी रोड स्थित हाईवे निर्माण कंपनी के प्लांट पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। इस दौरान धरनास्थल पर हुई सभा को संबोधित करते हुए कपिल खाटियान ने एलान किया कि जब तक किसानों को अधिग्रहीत भूमि का बढ़ा हुआ मुआवजा समेत अन्य मांग पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कंपनी के अधिकारियों की गाड़ी और मशीनें प्लांट से बाहर नहीं निकलने देंगे। उन्होंने प्रशासन पर भी उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों की मदद की बजाय उन जुल्म किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हाईवे निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर राजेश चतुर्वेदी किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसानों ने उनकी एक नहीं सुनी। एसडीएम विशु राजा और सीओ थानाभवन श्रेष्ठा ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि पांच सितंबर तक हाईवे का निर्माण नहीं होगा। जिस पर किसान वापस बुटराड़ा धरने पर लौट गए। अध्यक्षता चौधरी शौकेंद्र ने की और संचालन संघर्ष समिति के सचिव विदेश मलिक ने की। धरने में योगेंद्र सिंह, गुड्डू बनत, ब्रह्म सिंह नाला, देशराज पहलवान, पप्पू कुमार, सुधीर कुमार, शुभम मलिक, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, दीन मोहम्मद, हरपाल सिंह, सत्यपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ख्यावड़ी में भी निर्माण कार्य का विरोध
निर्माण कंपनी के कर्मचारी थानाभवन क्षेत्र के ख्यावड़ी गांव में पहुंचे तो किसानों ने वहां विरोध किया। साथी ही किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को भी सूचना दी। जिस पर निर्माण कंपनी के प्लांट पर धरने पर बैठे कुछ किसान ख्यावड़ी के लिए रवाना हो गए। किसानों के हंगामे के चलते निर्माण कंपनी के कर्मचारी लौट गए।
मिट्टी से लदे छह डंफर वापस लौटाए
कंपनी के प्लांट में मिट्टी से लदे छह डंफर खड़े थे। कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि यह मिट्टी हाईवे निर्माण स्थल पर डालने दी जाए, वरना डंफर के टायर खराब हो जाएंगे। इस पर भी किसान नहीं माने, जिसके बाद मिट्टी वापस उसी स्थान पर ले जाकर डाली गई, जहां से उठाई गई थी।

पांच सितंबर से कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना
किसान संघर्ष समिति के सचिव विदेश मलिक ने बताया कि पांच सितंबर के कलक्ट्रेट में भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना शुरू होगा। गन्ना भुगतान के साथ भूमि अधिग्रहण का मुद्दा भी उठाया जाएगा। धरने में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहुंचेंगे। इसीलिए पांच सितंबर तक हाईवे निर्माण कार्य रोकने का दबाव प्रशासन पर बनाया गया।

शामली : बाबरी क्षेत्र में हाईवे निर्माण  कंपनी के प्लांट पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता व किसा?

शामली : बाबरी क्षेत्र में हाईवे निर्माण कंपनी के प्लांट पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता व किसा?- फोटो : SHAMLI

बाबरी क्षेत्र में हाईवे निर्माण कंपनी के प्लांट पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता व किसान।

बाबरी क्षेत्र में हाईवे निर्माण कंपनी के प्लांट पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता व किसान।- फोटो : SHAMLI

बाबरी हाईवे निर्माण कंपनी के प्लांट पर धरने के दौरान प्रोजक्ट मैनेजर से वार्ता करते भाकियू जिला?

बाबरी हाईवे निर्माण कंपनी के प्लांट पर धरने के दौरान प्रोजक्ट मैनेजर से वार्ता करते भाकियू जिला?- फोटो : SHAMLI

बाबरी क्षेत्र में हाईवे निर्माण कंपनी के प्लांट पर धरने पर बैठे किसानो से वार्ता करते एसडीएम विश?

बाबरी क्षेत्र में हाईवे निर्माण कंपनी के प्लांट पर धरने पर बैठे किसानो से वार्ता करते एसडीएम विश?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed