{"_id":"6af4c3010a2b55221d07921a","slug":"student-dies-under-suspicious-circumstances-after-visiting-sisters-home-for-bhai-dooj-shamli-news-c-26-1-sal1002-177890-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: संदिग्ध हालात में भैयादूज पर बहन के घर आए छात्र मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: संदिग्ध हालात में भैयादूज पर बहन के घर आए छात्र मौत
विज्ञापन
शामली। भैयादूज पर बहन के घर आए 22 वर्षीय छात्र अंकुश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने छात्र की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
मुजफ्फरनगर के कमल नगर कूकड़ा मंडी निवासी अंकुश बृहस्पतिवार दोपहर को बाइक से कस्बा बनत के मोहल्ला गांधी नगर में अपनी बहन मनीषा के यहां तिलक कराने आया था। तिलक कराने के बाद अंकुश अपनी बहन के देवर के साथ बाइक पर चला गया। शाम करीब साढ़े चार बजे देवर उसे गंभीर हालत में घर लेकर पहुंचा। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया। अंकुश की मौत की सूचना पर उनके पिता मदनपाल परिजनों और पड़ोसियों के साथ मुजफ्फरनगर से शामली पहुंचे। परिजनों ने आदर्श मंडी थाने पहुंचकर अंकुश की पीटकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पड़ोसी प्रवीण ने बताया कि अंकुश ग्रेजुएशन के बाद कंप्यूटर डिप्लोमा का कोर्स कर रहा था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था।
अंकुश के पिता मदनपाल और अन्य परिजन मुजफ्फरनगर से शामली पहुंचे। उन्होंने आदर्श मंडी थाने में अंकुश की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पड़ोसी प्रवीण ने बताया कि अंकुश पढ़ाई कर रहा था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
जांच अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक के शरीर पर बाहरी चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।