फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers increase production through organic farming

-किसान जैविक खेती करके बढ़ाए उत्पादन- - विधायक ने दो दिवसीय उद्यान गोष्ठी - मेले का किया शुभारंभ

Tue, 16 Feb 2021 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Farmers increase production through organic farming
शामली नवीन मंडी में आयोजित दो दिवसीय कृषक गोष्ठी में बोलते सीडीओ शम्भूनाथ तिवारी। - फोटो : SHAMLI
किसान जैविक खेती करके बढ़ाएं उत्पादन
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत जिले में दो दिवसीय उद्यान गोष्ठी एवं मेले का भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती कर किसान अपनी आय दोगुनी करें।
सोमवार को भैंसवाल रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी परिसर में आयोजित गोष्ठी में विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आय दोगुनी करने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती करने पर भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है एवं अत्यधिक उपज मिलती है। रासायनिक खेती करने में किसानों को अधिक लागत लगानी पड़ती है। उत्पादन क्षमता कम होती है। असमतल भूमि में अत्यधिक उत्पाद करने के लिए ड्रिप सिंचाई करें। सरकार द्वारा लघु एवं सीमांत कृषकों को शासन द्वारा अनुदान देने का प्रावधान किया गया है, ताकि किसानों की आय दोगुना हो सके।
विज्ञापन

औद्यानिक गोष्ठी में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कहा कि किसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए फसलों के साथ-साथ सब्जी की खेती भी करनी चाहिए। पानी बचाएं तथा अधिक से अधिक पौधारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाएं। सीडीओ ने कि औद्यानिक समूह बनाकर खेती करने पर जोर दिया। जिला उद्यान अधिकारी हरित कुमार ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत चल रहे औद्यानिक कार्यक्रमों तथा अन्य योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में 14 स्टॉल लगाई गईं। विधायक, सीडीओ व उद्यान अधिकारी ने सभी स्टालों का भ्रमण किया गया। विधायक ने प्रगतिशील एवं उत्तम खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों को शॉल देकर सम्मानित किए। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी यशवंत सिंह, कृषि अधिकारी डाक्टर हरिशंकर, शामली कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर शीशपाल सिंह, डॉक्टर विकास मलिक, डॉ सतीश कुमार, डॉक्टर ओमकार सिंह, राजीव सिंह, मधु चौधरी खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी एवं जनपद के प्रगतिशील किसान मौके पर मौजूद रहे। अतिथियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed