फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers got entangled with each other when they spoke in between

Shamli News: बीच में बोलने पर आपस में ही उलझे किसान

Thu, 19 Dec 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 19 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers got entangled with each other when they spoke in between
शामली कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस के दौरान हंगामा करते किसान । संवाद
शामली। कलक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस में किसान अपनी-अपनी बात रखने को लेकर आपस में उलझ गए। किसानों के बीच नोकझोंक हुई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। बाद में किसी तरह मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन

किसान दिवस में किसानों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर रेलवे फाटक पर उपरिगामी पुल बनवाने, थानाभवन चीनी मिल की ओर से नया और पुराना गन्ना भुगतान करने, गन्ना घटतौली, बिजली, नहर और रजबहे की पटरी का निर्माण कराने और शामली बाईपास पर डेंजर जोन का मुद्दा जोर शोर से उठाया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित किया गया। किसान दिवस में भैंसवाल के अमरदीप स्कूलों में अवैध वसूली की शिकायत कर रहे थे। इसी दौरान किसान हरीश भैंसवाल ने अमरदीप को बीच में ही खड़े होकर टोक दिया। अमरदीप पक्ष के गुड्डू भी खड़े हो गए और गुडड् और हरीश के बीच खूब नोकझोंक हुई। बाद में किसानों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान नेता कुलदीप पंवार ने थानाभवन चीनी मिल पर पिछले साल का गन्ने का संपूर्ण भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाया। मिल की ओर से कांधला क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों का भुगतान एक माह से देरी से किया जा रहा है। जिले की सभी चीनी मिलों की ओर से घटतौली की जा रही है। कहा कि दस माह बाद भी शहर के मेरठ-करनाल हाईवे के 89 रेलवे फाटक पर उपरिगामीपुल का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। किसान अजीत निर्वाल ने शामली मिल की छाई से हो रही परेशानी की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed