फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers get revised cane slips through SMS in 72 hours

-72 घंटे में एसएमएस के माध्यम से संशोधित गन्ना पर्ची किसानो को मिले-

Thu, 19 Nov 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers get revised cane slips through SMS in 72 hours
72 घंटे में एसएमएस के माध्यम से संशोधित गन्ना पर्ची किसानों को मिले
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्तमान पेराई सत्र 2020-21 में चीनी मिलों के संचालन, गन्ना मूल्य भुगतान, चीनी मिलों को पूर्ण क्षमता पर चलाने की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों का संचालन 90 और 95 प्रतिशत क्षमता से किया जाए। एसएमएस के माध्यम से संशोधित गन्ना पर्ची नौ दिन के स्थान पर किसानों को 72 घंटे में उपलब्ध कराया जाए।

बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि पेराई सत्र के दौरान यदि चीनी मिलों द्वारा घटतौली का कोई भी प्रकरण संज्ञान में आता है, तो ऐसे प्रकरणों में तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर चीनी मिल अपनी पेराई क्षमता के अनुरूप नहीं चल पा रही हैं। कम पेराई क्षमता से चलने वाली मिलों को 90- 95 प्रतिशत पेराई क्षमता से संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एसएमएस के माध्यम से जाने वाली गन्ना पर्चिंया संशोधित होकर 9 दिन में किसानों को प्राप्त हो रही है। किसानों को संशोधित गन्ना पर्चियां 72 घंटे में उपलब्ध कराई जाए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय आर. भूसरेड्डी, वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ उप गन्ना आयुक्तों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed