फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers Day 42 farmers honored

किसान दिवस पर 42 किसान सम्मानित

Thu, 24 Dec 2015 12:29 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 24 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Farmers Day  42 farmers honored
शामली। किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कृषि मेला और गोष्ठी आयोजित की गई। अधिकारियों द्वारा किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को नगर के माजरा रोड स्थित स्थित कृषि भवन में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर कृषि विभाग की ओर से मेले में बीज, खाद समेत कई विभाग के स्टाल लगाकर किसानों के हितों की योजनाओं का जानकारी दी।
विज्ञापन


सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने किसान मेले का शुभारंभ चौ. चरणसिंह के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। सीडीओ ने मेले में सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। कहा कि चौ. चरण सिंह ने किसानों-मजदूरों, व्यापारियों की समस्याओं को उठाकर तरक्की दिलाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि वैज्ञानिक जगपाल सिंह ने चौ. चरण सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। कृषि वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने गेहूं की बुआई व गन्ने की फसल की बुआई कटाई, कीट रोगों से बचाव व भूमि का  मृदा कैसा हो की जानकारी किसानों को दी।

 उन्होंने जैविक खेती पर किसानों का ध्यान देने, गन्ने के उदड़ लोबिया जैसी सह फसली पर जोर दिया। गोहरनी के प्रगति शील किसान वेदपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में गन्ना, पशुपालन, उद्यान विभाग, कृषि विभाग की ओर से 42 प्रगतिशील किसानों को सीडीओ ने पुरस्कृत किया गया।


 मौके पर जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती, जिला कृषि अधिकारी आनंद कुमार त्रिपाठी, जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी मौजूद रहे। उपनिदेशक कृषि हरेंद्र उपाध्याय ने आभार प्रकट किया। संचालन एनएस बादल ने किया गया।

गन्ने की किस्म बोने वाले किसान
किसान     निवासी        धनराशि
ब्रजेश        शामली    7 हजार रुपये
अभय प्रताप    याहियापुर    7 हजार रुपये
जयदेव        अहमदपुर    7 हजार रुपये
सोमपाल    हिरनवाडा    7 हजार रुपये
द्वितीय स्थान पाने वाले किसान
भगवत प्रसाद    जलालपुर    5 हजार रुपये
अजीत सिंह    मुंडेट खादर    5हजार रुपये
सतवीर        ऊन    5 हजार रुपये
ब्रजमोहन    हिरनवाड़ा     5हजार रुपये
पेडी बोने वाले सम्मानित किसान
संजीव कुमार    शामली    1000 रुपये
जयंतर पाल    बनत    500 रुपये
जयपाल    कसेरवाखुर्द    300 रुपये
अगेती गन्ने की प्रजाति बोने वाले किसान
विश्वास          कुड़ाना        1000 रुपये
विनोद          लिलौन        500 रुपये
राकेश          बलवा        300 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed