फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers created ruckus after seeing the wall of sugar warehouse broken

Shamli News: चीनी के गोदाम की दीवार टूटी देख किसानों ने किया हंगामा

Fri, 03 Nov 2023 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus after seeing the wall of sugar warehouse broken
शामली शुगर मिल में चिनी के गोदाम की तोडी गई दीवार
शामली। शामली मिल में चीनी के गोदाम की दीवार टूटी हुई देखकर किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन दीवार तोड़कर चीनी को कहीं दूसरी जगह लेने की तैयारी में था। अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने के बाद दीवार का निर्माण शुरू कर दिया गया। इसके बाद किसान शांत हुए। उधर, किसानों ने केन यार्ड से मिल के अंदर बॉयलर गेट पर पहुंचकर धरना दिया।
विज्ञापन

बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसानों का शामली चीनी मिल में बृहस्पतिवार को भी धरना जारी रहा। किसान अभी तक मिल के केन यार्ड में धरना दे रहे थे। बृहस्पतिवार को किसान केन यार्ड से उठकर मिल के अंदर पहुंच गए और बॉयलर के गेट पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां पर काम करने वाले कर्मचारी चले गए। धरने के दौरान शाम को किसानों को जानकारी मिली कि चीनी मिल के गोदाम की दीवार तोड़ी गई है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही किसानों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। किसानों ने मिल अधिकारियों से बात की, लेकिन अधिकारियों की बात से किसान संतुष्ट नहीं हुए। किसानों ने आरोप लगाया कि मिल प्रबंधन रात में चीनी को गोदाम से निकालकर कहीं दूसरी जगह ले जाने की तैयारी में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने इस मामले की डीएम रविंद्र सिंह व एडीएम संतोष कुमार सिंह को जानकारी दी। एडीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि चीनी का स्टॉक गोदाम से बाहर नहीं जाएगा और जो दीवार टूटी है उसे बनवाया जाएगा। अधिकारियों के निर्देश पर शाम को मिल प्रबंधन की तरफ से दीवार बनाने का काम शुरू कर दिया गया। इस अवसर पर संजीव शास्त्री, इलम सिंह, जयवीर सिंह, आत्माराम, वीरपाल, इकबाल, कर्मवीर, अंकित पंवार, सौराम, प्रभात, इरफान, सोहनपाल, सुक्रमपाल, भोपाल सिंह, विनोद, विरेंद्र मलिक आदि किसान मौजूद रहे।

उधर, इस संबंध में मिल के डीजीएम केन दीपक राणा ने बताया कि दिन के समय किसी ट्रैक्टर-ट्राली या अन्य वाहन की टक्कर लगने से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। क्षतिग्रस्त हुई दीवार को फिर से बनाने के लिए वहां से मलबा आदि हटाया गया था। चीनी का स्टॉक गोदाम में ज्यों का त्यों है।

शामली शुगर मिल में चिनी के गोदाम की  तोडी गई दीवार

शामली शुगर मिल में चिनी के गोदाम की तोडी गई दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed