{"_id":"671039e161de58fa6601b424","slug":"farmers-blocked-shamli-muzaffarnagar-road-created-ruckus-shamli-news-c-26-1-sal1002-130206-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: किसानों ने शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर लगाया जाम, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: किसानों ने शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर लगाया जाम, हंगामा
Thu, 17 Oct 2024 03:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 17 Oct 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
शामली के गुरूद्वारा तिराहे पर जाम लगाए बैठे किसान । संवाद
शामली। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर बुधवार की शाम करीब चार बजे किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए किसानों ने शामली-मुजफ्फरनगर मार्ग पर गुरुद्वारे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि लगाकर जाम लगा दिया और मिल प्रशासन के खिलाफ खूब नारेबाजी की। करीब आधा घंटे तक जाम लगाए रखा। बाद में एएसपी मौके पर पहुंचे। डीएम से फोन पर वार्ता के बाद जाम खोला गया।
दरअसल, संपूर्ण बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर जिले के किसान शामली शुगर मिल में पिछले 20 दिन से धरना दे रहे हैं। बुधवार को भी किसानों का धरना जारी रहा। शाम के समय किसान एकत्रित होकर गुरुद्वार के पास तिराहे पर पहुंचे और जाम लगाकर बैठ गए। किसानों ने कहा कि मिल में वह बीस दिन से धरना दे रहे हैं मगर अधिकारी उनके पास जाना तक मुनासिब नहीं समझ रहे। जिसके कारण उन्हें सड़क पर धरना देने को मजबूर होना पड़ा। गुस्साए किसानों ने खूब नारेबाजी की।
सूचना पर एएसपी संतोष कुमार, कोतवाल समय पाल अत्री मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं माने। बाद में एएसपी ने जिलाधिकारी अरविंद चौहान से किसान नेता संजीव शास्त्री की वार्ता कराई। जिलाधिकारी ने जल्द बकाया भुगतान का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर करीब आधा घंटे बाद किसानों ने जाम खोला। मौके परवेंद्र कुमार, जयवीर सिंह, हरेंद्र, ओमबीर, अरविंद कुमार, संजीव कुमार, पुनीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
- तीन घंटे तक लगा रहा जाम, वाहन चालक परेशान
शामली। किसानों के मार्ग जाम के कारण धीमानुपरा रेलवे फाटक, रेलवे रोड, मिल रोड और अन्य स्थानों पर करीब तीन घंटे तक तक जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों के बवाल की आशंका को लेकर बाबरी, थानाभवन की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।