फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers asked for two days to consider ending the strike

डीएम ने धरना समाप्त करने की अपील, किसानों ने मांगा दो दिन का समय

Sun, 28 Aug 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers asked for two days to consider ending the strike
दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के पदाधिका - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे का मुआवजा बढ़ाने के मुद्दे पर शनिवार को किसान संघर्ष समिति और जिला प्रशासन की द्विपक्षीय वार्ता में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। डीएम ने बुटराड़ा में चल रहे बेमियादी धरने को समाप्त करने की अपील की। जिस पर विचार करने के लिए किसान संघर्ष समिति ने दो दिन का समय मांगा है।
बुटराड़ा जंक्शन पर छिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का मुआवजा बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर किसान संघर्ष समिति का बेमियादी धरना 31 दिन से जारी है। कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर ने समिति के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया। सुबह 10:30 बजे डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में दोनों पक्षों की बैठक शुरू हुई। समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह और सचिव विदेश मलिक ने मुआवजा रिवाइज करने, पुनर्वास, धारा 28 का निस्तारण करने तथा सर्किल रेट रिवाइज कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

समिति के सचिव विदेश मलिक ने बैठक के बाद बताया कि डीएम जसजीत कौर, एडीएम संतोष कुमार सिंह ने किसानों से धरना समाप्त करने के अपील की। जिस पर समिति ने किसानों से विमर्श कर दो दिन बाद जिला प्रशासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया। वहीं, डीएम जसजीत कौर ने कहा कि सर्किल रेट रिवाइज करने के लिए शासन को पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि किसान आर्बिटेशन के तहत उनके यहां मुआवजा बढ़ाने का वाद दायर कर सकते हैं। सुनवाई में किसानों की मदद करने का आश्वासन दिया। बैठक में एसडीएम विशुराजा, किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह, सचिव विदेश मलिक, विजेंद्र सिंह, योगेद्र प्रधान खानपुर, सतेंद्र लांक, राव इकबाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणनीति पर आज विमर्श करेगी संघर्ष समिति
किसान संघर्ष समिति के अनिश्चितकालीन धरने का शनिवार को 31वां दिन था। सभा की अध्यक्षता शिवकरण सिंह ने की तथा संचालन विदेश मलिक ने किया। वक्ताओं ने किसानों से एकजुटता के साथ लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। रविवार को संघर्ष समिति की बैठक होगी। इसमें भावी रणनीति पर विचार किया जाएगा। यहां राजपाल सिंह, जगपाल सिंह, रामवीर सिंह, इंतजार, तेजपाल सैनी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed