फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmers are not getting urea and fertilizer

Shamli News: किसानों को नहीं मिल रहा यूरिया और खाद

Tue, 08 Oct 2024 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 08 Oct 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers are not getting urea and fertilizer
लाडो माजरी/रायपुर साधन सहकारी समिति पर बैठे कर्मचारी। संवाद
शामली। रबी का सीजन शुरू होते ही किसानों ने आलू और सरसों की बुआई शुरू कर दी है। जिससे एनपीके की मांग बढ़ गई है, लेकिन जिले में किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रहा है। विभागीय अधिकारी जनपद में पर्याप्त खाद उपलब्ध होने का दावा कर रहे हैं जबकि किसान खाद लेने के लिए समितियों के चक्कर काटने के लिए विवश है। पड़ताल के दौरान समितियों पर इस तरह का नजारा देखने को मिला....
विज्ञापन

चौसाना की साधन सहकारी समिति

समिति पर किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रहा है। हालांकि, यूरिया के 356 कट्टे है। डीएपी की भी कमी चल रही है। सचिव देवेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मचारी की कमी के कारण आज किसानों को यूरिया नहीं बेचा। कर्मचारी विकास ट्रेनिंग पर चल रहा है। वही किसान कामिल ने बताया कि यूरिया उन्हें नहीं मिल सका।
विज्ञापन

लाडोमाजरी, रायपुर साधन सहकारी समिति
साधन सहकारी समिति पर पिछले एक सप्ताह से किसान यूरिया, डाई के लिए परेशान घूम रहे हैं। गांव निवासी किसान लाखन ठाकुर व पूर्व प्रधान टीकाराम का कहना है कि किसानों को खाद न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फसलों के लिए किसानों को अन्य दुकानों से खाद की पूर्ति करनी पड़ रही है। केंद्र प्रभारी बोबिंद्र पाल ने बताया कि केंद्र पर एनपीके खाद उपलब्ध है। यूरिया, डाई के लिए डिमांड भेजी गई है जल्द ही खाद आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महावतपुर समिति

केंद्र प्रभारी तरुण पुंडीर ने बताया कि समितियों पर खाद की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में भी यूरिया, डाई, एनपीके उपलब्ध है लेकिन अभी ऑडिट चल रहा है तो किसानों को खाद एक या दो दिन बाद लेने को कहा गया है।

कांधला सहकारी समिति
कस्बे के कैराना रोड बाईपास स्थित सहकारी समिति गोदाम इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि गोदाम में यूरिया के 30 कट्टे ,डीएपी के 300 कट्टे, एनपी के 250 कट्टे है। गांव आल्दी निवासी वेदपाल किसान ने बताया कि यूरिया कम दिया जा रहा है। जिसके कारण परेशानी हो रही है।
कैराना सहकारी समिति
पिछले करीब 10 दिन से भूरा सहकारी समिति पर यूरिया और डाई उपलब्ध नहीं होने के चलते किसान परेशान है। समिति के एमडी संदीप कुमार ने बताया कि 10 दिन पहले उनके यहां यूरिया और डाई खत्म हो गई थी। पिछले दिनों सहकारी समिति के चुनाव के कारण यूरिया और डाई नहीं आ सकी ।उधर, ऊन और यारपुर के किसानों को भी यूरिया खत्म होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है।

शामली सहकारी समिति
शामली के गन्ना सहकारी समिति, इफको केंद्र, और माजरा रोड पर यूरिया से लेकर खाद पर्याप्त मात्रा में था। हालांकि यहां पर गोदाम को दोपहर बाद तक भी नहीं खोला जा सका था, जिसके कारण किसान परेशान रहे। सहकारी समिति हसनपुर लुहारी के खाद प्रभारी अनिल वर्मा ने बताया की समिति पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। किसानों को खाद के साथ नेनो भी मुहैया कराया जा रहा है।

व्यवस्था में होना चाहिए सुधार, अब पड़ रही जरूरत
किसान सुमित कुमार का कहना है कि अब गेहूं, सरसों और आलू की फसल में डीएपी, यूरिया की जरूरत पड़ेगी। विभागीय अधिकारियों को कमी को दूर करना चाहिए, ताकि किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो। किसान जयनंद का कहना है कि सरसों की बुवाई में अधिक यूरिया की जरूरत पड़ेगी। जल्द यूरिया की उपलब्धता होनी चाहिए। रामपाल ने कहा कि मामले को लेकर जल्द ही डीएम से भी मिला जाएगा। ताकि किसानों को परेशानी नहीं हो।



जिलेभर में पर्याप्त मात्रा में यूरिया और खाद उपलब्ध है। किसी केंद्र पर यदि परेशानी है तो उसे दूर किया जाएगा। किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
शिवम मलिक, एआर कॉपरेटिव, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed