{"_id":"672fc184c7f3eaa2a5000a18","slug":"farmer-was-murdered-and-his-body-was-hung-from-a-tree-shamli-news-c-26-1-smrt1048-131457-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: किसान की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: किसान की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया
विज्ञापन
झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव खानपुर कलां में रात को खेत पर गए 60 वर्षीय किसान का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने छोटे पुत्र के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं मृतक का एक पुत्र आठ माह से जेल में बंद है।
गांव खानपुर कलां निवासी ज्ञान सिंह शुक्रवार रात करीब नौ बजे खेत पर गए थे। शनिवार सुबह उनका शव रामपुर रोड पर गन्ने के खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला।
परिजनों की सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। ज्ञान सिंह की पत्नी गीता ने आरोप लगाया कि पति की हत्या उसके बेटे के ससुराल वालों ने की है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
इस मामले में परिजनों की तरफ से पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है। Ӣ