फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmer shot dead on highway

हाईवे पर किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Sat, 07 Aug 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead on highway
शामली : बिड़ौली के मजरे मन्नू गढ़ निवासी किशन सैनी की फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
झिंझाना (शामली)। थानाक्षेत्र में गांव मन्नूगढ़ में मेरठ-करनाल हाईवे पर किसान की दिनदहाड़े बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में मृतक के सगे भाई के पौत्र और दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है प्रारंभिक जांच में पुराना पारिवारिक रंजिश सामने आई है। एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित बिड़ौली के मजरे गांव मन्नूगढ़ में निवासी किसान किशन सैनी ( 55) गांव में हाईवे पर स्थित जहावीर गोगा की माढ़ी के सामने स्थित दुकान के बाहर चारपाई पर बैठे थे। उसी समय केरटू की तरफ से बाइक पर सवार दो-तीन युवक आए। बाइक से उतरे एक युवक किशन के पास पहुंचा और गले से सटाकर गोली चला दी। गोली लगने से किशन गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

लोगों ने किसान को लहूलुहान हालत में देखकर परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल किसान को ऊन सीएचसी ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना में मृतक के पुत्र सोनू की तहरीर पर पुलिस ने सन्नी व दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सुकीर्ति माधव व एएसपी ओपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी सन्नी किशन के सगे भाई जगदीश का का पौत्र है। अभी तक की गई जांच में सामने आया है कि करीब 10 साल पहले मृतक पक्ष के परिवार की एक लड़की गायब हो गई थी। उस मामले में आरोपी पक्ष के यहां रहने वाले एक युवक पर लड़की को गायब कराने का शक जताया गया था। माना जा रहा है कि उसी रंजिश में यह हत्या की गई हो। हालांकि हत्या की कोई दूसरी वजह भी हो सकती है, जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या के सही कारण का पता चल सकेगा।

शामली : बिड़ौली के मजरे मन्नू गढ़ में विलाप करते मृतक के परिजन।

शामली : बिड़ौली के मजरे मन्नू गढ़ में विलाप करते मृतक के परिजन।- फोटो : SHAMLI

ृडिली के मजरे मन्नू गढ़  में जानकारी लेने पहुचे लोग

ृडिली के मजरे मन्नू गढ़ में जानकारी लेने पहुचे लोग- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed