फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmer's body found on cot, tractor parked in siege stolen

किसान का शव चारपाई पर मिला, घेर में खड़ा ट्रैक्टर चोरी

Sun, 30 Jan 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found on cot, tractor parked in siege stolen
बाबरी गांव में ट्रैक्टर चोरी और बुजुर्ग किसान की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी लेत - फोटो : SHAMLI
बाबरी (शामली)। गांव में किसान के घेर में दीवार फांदकर घुसे बदमाश ट्रैक्टर चोरी कर ले गए। किसान के पिता का शव चारपाई पर पड़ा मिला। जिस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। जिस पर पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर लिया है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

बाबरी निवासी राजेंद्र उर्फ राजेश पुत्र पूरण सिंह पेशे से किसान हैं। गांव में झंडा चौक पर उनका मकान और मोहल्ला सीतापुरी में घेर है। प्रतिदिन रात में उनके पिता 74 वर्षीय पूरण सिंह और माता चंद्रवती अपने घेर में सोते थे। जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर में सोते हैं। शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे रोजाना की तरह राजेश घेर में पशुओं को चारा डालने के लिए गया। वहां खड़ा नया ट्रैक्टर गायब था। जिसके बाद कमरे में सोए माता-पिता को आवाज लगाई तो बाहर से कुंडी लगी देखकर राजेश को अनहोनी की आशंका हुई। वह कुंडी खोलकर कमरे में दाखिल हुआ। पिता को आवाज लगाई और हिलाया-डुलाया, लेकिन वह नहीं बोले। जिसके बाद राजेश ने अन्य परिजनों को घटना की जानकारी दी। ट्रैक्टर चोरी और हत्या की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर सीओ थानाभवन बिजेंद्र भड़ाना और थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक और सर्विलांस टीम को भी मौके पर बुलाकर जांच-पड़ताल की गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। राजेंद्र की ओर से ट्रैक्टर चोरी और पिता का शव मिलने की तहरीर थाने में दी गई। शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। बिसरा सुरक्षित रख लिया गया। थाना प्रभारी का कहना है मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ को दीवार के सहारे लगाकर घेर में किया प्रवेश
पूरण सिंह के घेर के बाहर अपने बाग से कटे हुए यूकेलिप्टिस के दर्जनों पेड़ पड़े हुए थे उन्हीं में एक पेड़ उठाकर एक बदमाशों ने दीवार के सहारे खड़ाकर छत पर पहुंच गए। इसके बाद नीचे उतरकर मेन गेट खोला गया और ट्रैक्टर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पूरण सिंह अपनी पत्नी चंद्रवती के साथ हर रोज अपने घेर में पशुओं व अन्य सामान की देखभाल करने के लिए घर से सोने लिए आते थे। शुक्रवार की रात ट्रैक्टर ले जाने की आवाज चंद्रवती को कम सुनाई देने के चलते नहीं सुनाई दी। बदमाश घटना को अंजाम देने से पहले बाहर से कमरे की कुंडी लगाकर आसानी से फरार हो गए।

बदमाशों ने ठप की बिजली आपूर्ति
मोहल्ले के ग्रामीण का आरोप है कि घटना से पहले शुक्रवार रात करीब 10 बजे बदमाशों ने गांव में आने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट कर घटना को अंजाम दिया। जिससे अंधेरे में ट्रैक्टर को लेकर आसानी से निकला जा सके। किसी ग्रामीण के देखने पर पहचान न हो पाए। संविदाकर्मी लाइनमैन राजेश व टीटू शर्मा ने बताया कि गांव के निकट ही लाइन में लोहे की तार से फाल्ट कर दिया गया था। जिसके चलते तार टूटने के कारण रातभर लाइट सुचारु नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed