फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmer problems should be resolved as soon as possible

किसान समस्याओं का जल्द से जल्द हो समाधान

Mon, 15 Jun 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmer problems should be resolved as soon as possible
कैराना। गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियूू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू शाखा कैराना के नगर अध्यक्ष नदीम चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम देवेंद्र सिंह को किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। बताया कि किसानों ने कड़ी मेहनत करके गन्ने का एतिहासिक उत्पादन कर देश की अर्थव्यवस्था में अमूल्य योगदान किया है, लेकिन किसान अपने गन्ने का भुगतान न मिलने से परेशान है। किसान को दैनिक जरूरतों फीस, दवा व घर के अन्य खर्चे पूरे नहीं हो सके। कार्यकर्ताओं ने बकाया गन्ने का भुगतान ब्याज सहित करने की मांग की। कहा कि जब तक किसानों का भुगतान नहीं किया जाता तब तक बिजली के बिलों ,फसली ऋणों की वसूली पर रोक लगाने और किसानों से किसी पर ब्याज या पैनल ब्याज न वसूला जाएं। उन्होंने नई फसल की तैयारी के लिए नया फसली ऋण दिए जाने की मांग की। इस दौरान डॉ. असलम, इनाम बीडीसी, नवाज सिद्दीकी, मास्टर रमजानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed