{"_id":"68c9ad189e026a879702464e","slug":"farmer-news-shamli-news-c-26-1-sal1002-149771-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गन्ना भुगतान, बिजली, सड़क की समस्याएं उठीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गन्ना भुगतान, बिजली, सड़क की समस्याएं उठीं
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस में अपनी समस्या रखते किसान । संवाद
शामली। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित किसान दिवस में किसानों ने विभिन्न समस्याएं रखीं। इस दौरान गन्ना भुगतान, बिजली कटौती, सड़कों की मरम्मत, सिंचाई व्यवस्था और पेयजल संकट जैसे मुद्दे छाए रहे।
भाकियू प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने कहा कि हरियाणा की ओर से यमुना नदी की धारा यूपी की तरफ मुड़ने से चौसाना क्षेत्र में सैकड़ों बीघा भूमि नदी कटान में समा गई है। उन्होंने यमुना नदी में 10 ठोकरें बनवाने और बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने की मांग उठाई। गोहरपुर गांव के संजीव राठी ने मन्नूगढ़ गांव में नकली दवाइयों की बिक्री और पशुओं के बीमार होने के मामले पर चिंता जताई। उन्होंने गोहरपुर में कूड़ा न उठाने की समस्या भी रखी।
राजन जावला ने मखमूलपुर और सुन्ना गांव में पानी की टंकियों की लीकेज और रामपुर खेड़ी से हुरमुजपुर गांव तक रजबहे की क्षतिग्रस्त पटरी की मरम्मत कराने की मांग की। भभीसा क्षेत्र के किसानों ने कांधला-बुढ़ाना रोड निर्माण, कनियान से भनेड़ा व डांगरोल से कनियान तक सड़क किनारे घास कटवाने की बात कही। कुडाना के जयपाल मलिक ने हथनीकुंड बैराज से पूर्वी यमुना नहर में सालभर पानी छोड़े जाने की मांग की।
विज्ञापन
सुनील पंवार ने कहा कि नाला गांव की जिलेदारी बागपत जिले के बड़ौत से हटाकर शामली जिले में की जाए। उन्होंने रजबहों और नहरों की सिल्ट सफाई व बागपत जिले से लुंब जाने वाली सड़क की मरम्मत कराने की बात रखी। नाला गांव के प्राथमिक विद्यालय की बंजर भूमि की नौयत बदलने की मांग भी उठाई गई। विदेश मलिक ने गन्ने की फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की।
शमशाद ने सिभालका से झाल और बलवा तक सड़क का नवीनीकरण कराने की मांग उठाई। श्यामला शामली बिजली फीडर में 11 हजारी की बिजली लाइन हटाने का मुद्दा भी उठाया गया। जगबीर फौजी ने किसानों के बिजली कनेक्शन काटने और तीन हजार रुपये की मांग की शिकायत रखी। अजय कुमार पिडौरा ने हथछोया गांव में जलभराव की निकासी और ऊंचा गांव, झाड़खेड़ी व बुच्चाखेड़ी समेत कई गांवों में काला पीलिया फैलने की शिकायत दर्ज कराई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने की। राजन जावला ने रजबहों की सफाई का मामला उठाया।
डीएम ने दोनों गन्ना प्रबंधकों से कहा कि अक्तूबर माह में पेराई सत्र शुरू होते ही किसानों का बकाया भुगतान किया जाए। उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिए कि यदि पेराई सत्र शुरू होने के बाद भी भुगतान नहीं हुआ तो संबंधित चीनी मिल प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। किसान दिवस में सीडीओ विनय कुमार तिवारी, जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार व उपनिदेशक प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।