{"_id":"65b953c568c77aa0db0d72d4","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-train-shamli-news-c-26-1-sal1002-115705-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत
Wed, 31 Jan 2024 01:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
कांधला। सहारनपुर से दिल्ली जा रही ट्रेन की चपेट में आकर रेलवे फाटक के पास किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के गांव नानूपुरी निवासी 47 वर्षीय किसान धन प्रकाश पुत्र साहब सिंह मंगलवार की सुबह कांधला किवाना मार्ग पर स्थित अपने खेत पर कार्य करने के लिए गया था। जैसे ही किसान रेलवे लाइन को पार करने लगा तो इसी बीच सहारनपुर से दिल्ली जा रही ट्रेन आ गई और किसान ट्रेन की चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक किसान के की पहचान कराकर घटना की सूचना मृतक किसान के परिजनों को दी। किसान की मौत से परिजनों कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष पविंद्र कुमार का कहना है कि मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।