फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farmer bitten by snake, life saved after he was admitted to hospital on time

Shamli News: किसान को सांप ने काटा, समय पर अस्पताल में भर्ती कराने पर बची जान

Thu, 01 Aug 2024 02:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 01 Aug 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Farmer bitten by snake, life saved after he was admitted to hospital on time
शामली। गांव ओदरी निवासी किसान साबिर पुत्र जमील को बुधवार को खेत में कार्य करते समय सांप ने काट लिया। किसान द्वारा सूचना परिजनों को दी गई जिसके बाद परिजन किसान को ऊन सीएचसी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने किसान को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है। एंटी स्नेक इंजेक्शन के बाद किसान की जान बचाई गई। चिकित्सक तरुण चौधरी ने बताया कि परिवार के लोग सांप काटने के बाद व्यक्ति को समय रहते हॉस्पिटल ले आए। अब वह खतरे से बाहर है।बताया कि दो माह में जिले में अब तक 17 सर्पदंश के मामले सामने आ चुके हैं। समय पर उपचार के कारण सभी की जान चिकित्सकों ने बचा ली है।
विज्ञापन

सभी अस्पतालों में दवाइयां उपलब्ध
सीएमएस डाॅ. किशोर आहूजा ने बताया कि जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्पदंश से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए एंटी स्नेक इंजेक्शन व अन्य जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बताया कि इंजेक्शन से पीडित की जान बचाई जा सकती है। लोगों को झाड फूंक के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए। इस माह 7 सर्पदंश के मामले अब तक सामने आ चुके हैँ।
विज्ञापन


इस तरह करें बचाव
एसीएमओ डाॅ. अतुल बंसल के अनुसार


1. बरसात के मौसम में बाहर निकलते समय जूते, मोटे कपड़े की पैंट आदि पहने।



2. सांप दिखने पर पास न जाए और न ही उसे मारने की कोशिश करें, उसे बचकर जाने दें। हलचल एवं कंपन आदि से सांप दूर भागते हैं।



3. सर्पदंश पर घबराए नहीं, आराम से लेट जाएं, कपड़े ढीले कर दें, चूड़ी, कड़े, घड़ी अंगूठी जैसे आभूषण निकाल दे।



4. छोटे बच्चे, वृद्ध और अन्य बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों में जहर का असर गंभीर हो सकता है, इनके उपचार में देरी न करें।



5. घाव के साथ छेड़छाड़ न करें। दौड़ने भागने से जहर तेजी से शरीर में फैलता है।



6. सर्पदंश से पीड़ित व्यक्ति को मदिरा, नशे की कोई चीज और कैफीनेटेड ड्रिंक्स न दें।



7. झांड़-फूंक से बचें। पीड़ित को जल्द अस्पताल ले जाएं और चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार ले।



सर्पदंश के बाद लक्षण



1. अधिकांश सांप मांसाहारी होते हैं एवं छोटे जीव-जंतुओं को खाते हैं। मनुष्यों को ये अपने ऊपर खतरा देख कर ही काटते है। इन्हें छेड़ा न जाए तो ये मनुष्यों को नहीं काटते।
विज्ञापन
विज्ञापन




2. सांप के जहर से ऊतक नष्ट होते हैं, नर्वस सिस्टम प्रभावित हो सकता है, ब्लड प्रेशर एवं हृदय पर असर अथवा क्लॉटिंग एवं रक्तस्राव होता है।



3. लक्षण उत्पन्न होने में कभी-कभी 6 से 12 घंटे का समय लग सकता है।



4. बिना जहर वाले सांप काटने पर काटे हुए स्थान पर थोड़ा दर्द और सूजन हो सकती है, जो सामान्यत: आसानी से ठीक हो जाती है।



5. जहरीले सांप के काटने पर यदि सांप द्वारा जहर नहीं उगला गया है तो खतरा नहीं होता है। यदि जहर उगला गया है तब काटने के स्थान पर तेज दर्द, छाला पड़ना, सूजन, लालिमा, नीलापन, रक्तस्त्राव, काला पड़ना या सुन्न होना हो सकता है।




6. सांप के जहर के असर से व्यक्ति के काटे वाले भाग के पूरे अंग में तेज दर्द हो सकता है, कम ब्लडप्रेशर, कमजोर नाड़ी, बढ़ी धड़कन, उल्टी, दस्त, खांसी, सांस लेने में दिक्कत, देखने में दिक्कत, हाथ-पैर ठंडा होना, सुन्न पड़ना, पसीना आना आदि हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed