{"_id":"6849d05a9b21fc0e390ce7b4","slug":"farmer-and-buffalo-died-due-to-collision-with-uncontrolled-trolley-shamli-news-c-26-1-sal1002-143681-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अनियंत्रित ट्राॅले की टक्कर से किसान और भैंस की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अनियंत्रित ट्राॅले की टक्कर से किसान और भैंस की मौत
विज्ञापन
कैराना में दुर्घटनास्थल पर मृत भैंस । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना। अनियंत्रित ट्राॅले ने हाईवे के रामड़ा बाईपास चौराहे पर किसान व भैंस को टक्कर मार दी। इस कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। किसान खेत से भैंस लेकर पैदल घर जा रहा था। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी हाजी शौकत (60) का खेत रामड़ा रोड पर पोल्ट्री फार्म के निकट स्थित है। बुधवार शाम लगभग साढ़े छह बजे वह खेत से भैंस लेकर पैदल घर जा रहा था।
जब वह हाईवे पर चौराहा क्रॉस करने लगा, तभी पानीपत की ओर से आ रहे अनियंत्रित ट्राॅले ने किसान व भैंस को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में भैंस की मौत हो गई जबकि किसान घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसान को एंबुलेंस के माध्यम से नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि आरोपी चालक ट्राॅला लेकर मौके से भाग गया। ट्राॅला चालक को कुछ ही दूरी पर लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने ट्राले को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।