फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Famous Sufi Abdul Rauf ceased

मशहूर सूफी अब्दुल रऊफ नहीं रहे

Mon, 10 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Famous Sufi Abdul Rauf ceased
बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराडा में अब्दुल रऊफ़ उर्फ शुफी का जनाजा ले जाते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : SHAMLI
मशहूर सूफी अब्दुल रऊफ नहीं रहे
विज्ञापन

बाबरी (शामली)। क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में मशहूर सूफी अब्दुल रऊफ का इंतकाल हो गया। वे करीब 95 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सूफी के इंतकाल की खबर मिलते ही उनके मुरीद और समाज के लोग गम में डूब गए।
थानाक्षेत्र के गांव बुटराड़ा मस्जिद में रहने वाले मशहूर सूफी अब्दुल रऊफ़ उर्फ सूफी जी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वे मूल रूप से बंगाल के निवासी थे और करीब 60 साल पहले बुटराड़ा में आए थे। शनिवार रात को उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई। ग्रामीण उन्हें देर रात में शामली के निजी चिकित्सालय में ले गए, जहां उनका इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल की खबर जैसे ही गांव और आसपास के इलाके में फैली तो पूरा क्षेत्र गम में डूब गया। सुबह से ही दूर दराज से मुस्लिम समाज के लोगों का बुटराड़ा पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर तक हजारों लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। दोपहर को नमाज के बाद जनाजे में दूर दराज से आए मौलवी सहित हजारों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

मस्जिद के निकट मदरसे में उन्हें सुपुर्द ए खाक किया गया। इस अवसर पर झिंझान नगर पंचायत के चेयरमैन नौशाद अली, पूर्व चेयरमैन सरफराज, रियास धौराला सहारनपुर, मौलाना नजम साहब थानाभवन, मौलाना अब्दुल अजीज पलड़ी, मौलाना यामीन सोंता, मौलाना हरीफ उल्ला जलालाबाद, मौलाना राशिद कांधला, मौलाना मुफ़्ती शराफत पानीपत, कारी जहीर बंती खेड़ा आदि मौजूद रहे।

बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराडा में अब्दुल रऊफ़ उर्फ शुफी  के इन्तकाल के बाद मुस्लिम समाज के लोगो क?

बाबरी क्षेत्र के गांव बुटराडा में अब्दुल रऊफ़ उर्फ शुफी के इन्तकाल के बाद मुस्लिम समाज के लोगो क?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed