फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Family organization is necessary for the upliftment of women: Pinky

महिला उत्थान के लिए परिवार संस्था जरूरी: पिंकी पंवार

Sun, 15 May 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Family organization is necessary for the upliftment of women: Pinky
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव देवस्थली विधापीठ डिग्री कॉलेज में विश्व परिवार दिवस के कार्यक्रम मे? - फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता। ऊन तहसील के गांव हथछोया में प्रेमकुल मिशन ट्रस्ट के देवस्थली विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में विश्व परिवार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ट्रस्ट संस्थापक पिंकी पंवार ने कहा भारत दुनिया का पहला देश है, जिसमें परिवार समाज का केंद्र है। केंद्र मजबूत होगा, तभी परिधि भी सुरक्षित रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आदिकाल से परिवार सनातन और भारतीयता की धुरी रहा है। आज वामपंथी और जिहादी ताकतें फिल्मी प्रोपगेंडा चलाकर परिवार संस्था को नष्ट करने पर तुली हुई हैं। परिवार बचेगा तो ही समाज और देश सुरक्षित रहेगा। जिन समाजों को परिवार और कुटुंब की महत्ता का ज्ञान है, वह ही संपूर्ण वसुधा को कुटुंब मान सकते हैं।
विज्ञापन

देवस्थली विद्यापीठ के अध्यक्ष प्रेमसिंह ने कहा कि परिवार टूट रहे हैं, इसलिए संस्कार पीछे छूट रहे हैं. इसी कारण बुजुर्ग अब बोझ दिखाई देने लगे हैं। शिक्षा संस्कार युक्त होगी तो परिवार संस्था के साथ यह धरा सुरक्षित रहेगी। देवस्थली गुरुकुल के प्रधानाचार्य ने छात्रों के परिवार रक्षा की शपथ दिलाई। मौके पर रूबी पंवार, रश्मि, हिमानी, किरण, पायल तोमर, शताक्षी दिलावरे, अनिकेत, शिवम, नरेंद्र, शैली, प्रियंका आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed