फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Family members filed a complaint against the factory owner to the police

Shamli News: परिजनों ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर

Sat, 09 Sep 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 09 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Family members filed a complaint against the factory owner to the police
थानाभवन (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित फुलझड़ी बनाने की फैक्टरी के गोदाम में लगी आग में पांच महिलाएं झुलस गई थी। गंभीर हालत में एक महिला को दिल्ली रेफर किया गया है। अन्य चार महिला का सहारनपुर के अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, देर रात तक फैक्टरी मालिक की तरफ से सही जानकारी न देने पर एक महिला के परिजन ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम तेज हवाओं के चलते फैक्टरी के गोदाम के ऊपर तारों में चिंगारी उठने से केबिल में आग लग गई। गोदाम की छत पर पड़ी तिरपाल ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में पांच महिलाएं झुलस गई थी। आग लगने की सूचना पर फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारियों के परिजन भी फैक्टरी पहुंचे और जानकारी ली। आरोप है कि फैक्टरी मालिक आरिफ ने परिजनों को संतोष जनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद सायरा के परिजन अब्दुल मलिक निवासी जलालाबाद ने देर रात में महिला के गुम होने और फैक्टरी मालिक द्वारा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक आरिफ ने बताया कि फैक्टरी में फुलझड़ी बनती है। फैक्टरी के नियमानुसार सुरक्षा हेतु सभी संयत्र लगे हैं, जो चालू हालत में है। इसी वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। उच्चाधिकारी घटना के समय पर ही मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने फैक्ट्री की जांच भी की। हादसे में जो महिला कर्मचारी घायल हुई हैं, उनका इलाज कराया जा रहा है। उधर, अब्दुल मलिक ने बताया कि सायरा को सहारनपुर से रात में मेरठ रेफर कर दिया था। वहां से उसे दिल्ली रेफर किया गया है। चिकित्सकाें ने उसे 50 प्रतिशत तक आग में झुलसना बताया है। उसने बताया कि उन्होंने थाने पर तहरीर दे रखी है। अभी वे महिला का उपचार करा रहे हैं। वहां से आने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिलाएं
सायरा पत्नी इकबाल
आयशा पत्नी मुश्ताक निवासी जलालाबाद
मुमताज पत्नी हमीद
नसीमा पत्नी बुद्धू
60 वर्षीय नसीरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed