फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Family happy on son's meeting with Prime Minister

Shamli News: प्रधानमंत्री से बेटे की मुलाकात पर परिजनों में खुशी

Sat, 08 Apr 2023 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Family happy on son's meeting with Prime Minister
मद्रास आईआईटी में बीटेक कर रहे   झिंझाना निवासी जय गुप्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी   से म
- आईआईटी मद्रास में बीटेक का छात्र है झिंझाना निवासी जय गुप्ता
विज्ञापन

फोटोसंवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आईआईटी मद्रास में बीटेक कर रहे छात्रों के ग्रुप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात कर उन्हें जीवन में मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्रों के इस ग्रुप में झिंझाना निवासी छात्र जय गुप्ता भी शामिल रहे। प्रधानमंत्री से बेटे की मुलाकात होने पर परिजनों में खुशी का माहौल है।

कस्बा झिंझाना के मेन बाजार निवासी जय गुप्ता ने 2021 में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल से 12वीं की परीक्षा की थी। वह 10वीं व 12वीं में टॉपर रहा हैं। जेईई एडवांस की परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद जय गुप्ता आईआईटी मद्रास में एरोस्पेस इंजीनियरिंग ब्रांच से बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। जय गुप्ता ने फोन पर बताया कि इस समय वह विश्व की सबसे तेज चलने वाली हाइपरलूप ट्रेन पर रिसर्च कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन क उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में आईआईटी मद्रास में बीटेक कर रहे छात्रों के ग्रुप को बुलाया गया था। इस दौरान प्रधानमंत्री ने दो तीन मिनट तक छात्रों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई से संबंधित जानकारी ली। उनसे पढ़ाई का शेड्यूल पूछा और किस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उसकी जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने उन्हें स्वस्थ रहने के लिए योग करने और जीवन में मेहनत व लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री से जय गुप्ता की मुलाकात को लेकर उनके पिता विपिन गुप्ता, मां नीलम, भाई यश गुप्ता व हर्ष गुप्ता समेत पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed