फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Families of two youths drowned in Rishikesh are scared of fear of untoward incident

ऋषिकेश में डूबे दो युवकों के परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे

Sun, 11 Jul 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Families of two youths drowned in Rishikesh are scared of fear of untoward incident
ऋषिकेश में डूबे दो युवकों के परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। उत्तराखंड के ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला क्षेत्र में दो दोस्तों के गंगा में डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अनहोनी की आशंका से सहमे हैं। दोनों युवकों के परिजन ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए।
थानाभवन निवासी छह दोस्त तारिक, साजेब, जुनैद, विशेष व आकाश शुक्रवार की शाम ऋषिकेश घूमने के लिए निकले थे। रविवार की दोपहर करीब दो बजे परिजनों को सूचना मिली कि 23 वर्षीय तारिक अहमद मोहल्ला सैय्यादान व 22 वर्षीय साजेब पैर फिसलने के कारण गंगा के पानी में तेज बहाव के साथ डूब गए। यह सूचना लापता हुए युवकों के साथियों ने परिजनों को फोन पर दी। युवकों के पानी में डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अनहोनी की आशंका के चलते परिजन सहमे हुए हैं। दो युवकों के गंगा में लापता होने की खबर लगते ही रिश्तेदार व अन्य लोगों का उनके घर पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं। रालोद नेता पूर्व विधायक राव वारिस ने परिजनों से मिलकर जानकारी ली। उन्होंने दोनों युवकों के सकुशल मिलने की बात कहते हुए परिजनों को हौंसला व हिम्मत बढ़ाई।
विज्ञापन

प्रतिष्ठित परिवार से हैं दोनों युवक
थानाभवन। दोनों युवकों का परिवार प्रतिष्ठित हैं। तारीक व उसका एक और भाई हैं, जिनका कस्बे में शूज का बड़ा शोरूम है। इनके पिता महफूज का कुछ समय पहले इंतकाल हो गया था। साजेब तीन भाइयों में सबसे छोटा है, जिनका कस्बे में दिल्ली सहारनपुर रोड पर कृषि यंत्र हेरो टीलर आदि बनाने का कार्य है। इसके अलावा दोनों ही परिवारों का खेती बाड़ी का काम भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed