फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Fake medicine removed by breaking the wall from sealed medical store

सील किए गए मेडिकल स्टोर की पीछे की दीवार तोड़ी, नई बनाई

Sat, 24 Sep 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fake medicine removed by breaking the wall from sealed medical store
कैराना में खैर मेडिकल स्टोर की सील खोलती ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडेय व मजिस्ट्रेट प्रियंका जायस - फोटो : SHAMLI
नकली दवा के भंडारण की जानकारी पाकर बृहस्पतिवार रात मेडिकल स्टोर पर लगाई थी सील
विज्ञापन

मेरठ, मुजफ्फरनगर व शामली ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खोली सील, 15 दवा के सैंपल जांच के लिए भेजे
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली)। नकली दवा के भंडारण के शक में सील किए मेडिकल स्टोर के पीछे की दीवार शनिवार को नई बनी मिली। गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद व शामली की ड्रग विभाग की टीम को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सील खोलने पर इसकी जानकारी हुई। जिससे आशंका जताई जा रही है कि नकली दवा स्टोर से हटा दी गई हैं। टीम ने 15 दवा के नमूने लेने के साथ ही दूसरा मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद व मेरठ ड्रग विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जनपद बागपत के थाना सिंघावली अहीर से दो युवकों को ब्रांडेड नकली दवा के साथ पकड़ा था। इसके बाद कांधला निवासी आस मोहम्मद को गिरफ्तार किया था। उसने बताया था कि कैराना स्थित खैर मेडिकल स्टोर पर नकली दवा की खेप है। रात में ही ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडेय ने बिसातियान में खैर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था। टीम ने मेडिकल स्टोर पर सील लगा दी थी। थाना सिंघावली अहीर पर खैर मेडिकल स्टोर संचालक नवाजिश सहित चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को मेरठ ड्रग इंस्पेक्टर पीयूष शर्मा, मुजफ्फरनगर ड्रग इंस्पेक्टर पवन शाक्य और शामली ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडेय पुलिस बल के साथ खैर मेडिकल स्टोर पहुंचे। यहां मजिस्ट्रेट/तहसीलदार प्रियंका जायसवाल भी पहुंचीं। स्टोर संचालक के भाई दानिश की मौजूदगी में सील खोली गई। इसके पीछे की दीवार तोड़कर नई ईंटों की बनाई हुई मिली। साथ ही बराबर के जीने की दीवार तोड़कर नई ईंटें लगा दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दानिश नई दीवार बनाने का कारण नहीं बता सका। इसके बाद टीम ने मेडिकल स्टोर से विभिन्न ब्रांड की 15 दवा के नमूने जांच के लिए भेजे। मेरठ ड्रग इंस्पेक्टर पीयूष शर्मा ने बताया कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस शादाब उर्फ नवाजिश के नाम पर है। सील लगाने के बाद पीछे की दीवार तोड़कर दवा हटाई गई हैं। जिस पर मुकदमा कराया जाएगा। मेडिकल स्टोर से विभिन्न ब्रांड की 15 दवा के नमूने जांच के लिए भेजे हैं। देर शाम तक ड्रग्स विभाग की कार्रवाई जारी रही।

राना में खैर मेडिकल स्टोर में दवाईयों के सैंपल लेती ड्रग विभाग की टीम।

राना में खैर मेडिकल स्टोर में दवाईयों के सैंपल लेती ड्रग विभाग की टीम।- फोटो : SHAMLI

कैराना में मेडिकल स्टोर की दीवार तोड़ कर नई बनाई गई दीवार।

कैराना में मेडिकल स्टोर की दीवार तोड़ कर नई बनाई गई दीवार।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed